BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देश बचाओ संविधान बचाओ रैली में जम कर गरजे पप्पू यादव

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in समाचार
देश बचाओ संविधान बचाओ रैली में जम कर गरजे पप्पू यादव
Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा:  झारखंड प्रदेश के गोड्डा स्थित मेला मैदान में एनआरसी और सीएए और एनआरपी के विरोध में देश बचाओ संविधान बचाओ के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया . इस सभा को सफल बनाने के लिए गोड्डा जिले विभिन्न प्रखंडों से लोग आए थे. वहीं इस जनसभा को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का भी बहुत सहयोग रहा. जनसभा की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई. वहीं धीरे धीरे बड़े बड़े नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हुआ.

मुख्य अतिथि के रूप में जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव थे. वहीं इस सभा की अध्यक्षता गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने की. पप्पू यादव के सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश गंगा जमुनी तहजीब से बनी है इस मिट्टी में हिन्दू ,मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी के मेहनत से हिंदुस्तान बना है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि आज से हजार साल पहले कोई मुस्लिम तो नहीं था सभी लोग सनातन धर्म को मानने वाले लोग थे लेकिन इस देश के तानाशाह ने धर्म के आधार पर बांटने का काम किया गया है .अंतिम में देश प्रसिद्ध कन्हैया कुमार के आजादी के नारों से पूरे मेला मैदान को लोगो में उत्साह भरने का काम किया.

पोड़ैयाहाट विधानसभा से पांचवीं बार चुने गए विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि देश अभी आरएसएस के लोगों के इशारे पे चल रहा है . आगे उन्होंने कहा कि केरल में जिस तरह सी ए ए के विरोध में संशोधन विधेयक किया गया उसी के आधार पर हमारे झारखंड में भी इस कानून को लागू किया जाय. उन्होंने आगे कहा कि फरवरी में होने वाले बजट सत्र में इस कानून के खिलाफ बिल पारित कर लिया जाएगा. वहीं आगे सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीएम नेता एहतेशाम ने मोदी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह युवा वर्ग के लोग आ रहे है आगे आने वाले दिनों ये सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेगा.

वहीं महागामा की विधायिका दीपिका पांडेय सिंह ने भी सभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश बांटने का काम निकम्मी सरकार द्वारा किया जा रहा है इसमें कतई सरकार सफल नहीं होगी क्योंकि सरकार द्वारा अब जितने भी नए कानून लाए गए है. सभी में उसकी शिकस्त मिली है उन्होंने आगे कहा कि सरकार महिलाओं की बात करती है, बेटी बचाओ की बात करती है, लेकिन आप देख रहे है पूरे देश में अभी किस तरह का माहौल है.

इस मौके पर बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने भी सभा को सम्बोधित किया . वहीं मंच पे गोड्डा पूर्व विधायक संजय यादव और जेवीएम पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय यादव , गोड्डा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश यादव , मोजीब सरदार , सुलेमान जहांगीर आजाद , आलमगीर आलम आदि मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ललमटिया में टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, भागलपुर रेफर

Next Post

अमेठी में ट्रक-बाेलेरो भिड़े, 5 की मौत

Next Post
अमेठी में ट्रक-बाेलेरो भिड़े, 5 की मौत

अमेठी में ट्रक-बाेलेरो भिड़े, 5 की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d