जमशेदपुर: जुबिली पार्क में गुरुवार की दोपहर में एक लड़की को एक युवक ने पीटकर अधमरा कर दिया. बताया जा रहा है कि वह लड़की अपने एक अन्य प्रेमी के साथ जुबिली पार्क में बैठी हुई थी. इसकी सूचना उसके पहले प्रेमी को मिली. जिसके बाद पहला प्रेमी अचानक से जुबिली पार्क आया और खोजता हुआ प्रेमिका को पकड़ लिया और उसकी बेतरह पिटाई कर दी. पिटाई से लड़की ही बेहोश हो गयी जबकि दूसरा प्रेमी वहां से रफूचक्कर हो गया. लड़का के सिर पर मानो खून सवार था. इस मौके पर वहां से गुजर रहे लोगों ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह लड़की को अस्पताल पहुंचाया. जबकि सूचना पाकर मौके पर बिष्टुपुर पुलिस भी पहुंच गयी और लड़के को गिरफ्तार कर लिया. इधर अस्पताल में लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है.

