रांची: कल सावन माह का तीसरा सोमवार है, पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहाड़ी मन्दिर में जाने पर पूर्ण प्रतिबंध कर दी गई है. जिसकी वजह से भक्तों को एक बार फिर शिवालय में जलाभिषेक करने का सौभाग्य नहीं मिल पाएगा.
पहाड़ी मन्दिर का कपाट पिछले तीन जुलाई से ही बंद चल रहा है. केवल पहाड़ी मन्दिर की पुजारी ही पूजा करेंगे. लिहाजा श्रद्धालुओं को चाह कर भी भगवान भोले नाथ का दर्शन, पूजन नहीं कर पा रहे हैं. लोग घर पर ही शिव.पार्वती का पूजन,अर्चना करने को मजबूर हैं.
प्रत्येक साल पहाड़ी मन्दिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती थी. पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही लगातार वृद्धि को देखते जिला प्रशासन ने मन्दिर में श्रद्धालुओं को जाने पर प्रतिबंध लगा दी है. प्रशासन ने ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था की है. ताकि घर बैठे लोग बाबा का दर्शन कर सकें.

