नई दिल्ली: राजस्थान के झुंझुनूं में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक ब्रांच ने अपने ग्राहक को 50 पैसे चुकाने का नोटिस थमाया है.
शनिवार को खेतड़ी लोक अदालत में यह मामला पहुंचा. नोटिस देखकर ना सिर्फ ग्राहक, बल्कि अदालत के जज भी हैरान हो गए. एसबीआई बैंक में जितेंद्र कुमार का जनधन खाता खुला हुआ है.
इसके खाते में 124 रुपये जमा हैं, लेकिन तब भी बैंक की ओर से 12 दिसंबर की रात 11 बजे जितेंद्र के घर एक नोटिस भेजा गया. यह नोटिस 50 पैसे बकाया चुकाने को लेकर था.

