BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

त्योहार से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम

by bnnbharat.com
October 23, 2020
in समाचार
त्योहार से पहले SBI ने बदला ATM से कैश निकालने का नियम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI-State Bank of India) ने ATM से कैश निकालने का नया नियम आ चुका है. नए नियम के मुताबिक, अब आपको 10 हजार से ज्यादा की कैश निकासी करने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी. यानी आप बिना ओटीपी के पैसे नहीं निकाल पाएंगे. आपको बता दें कि स्टेट बैंक ने इस नियम को पहले ही लागू किया था. 18 सितंबर से इसे 24 घंटे के लिए लागू किया जा चुका है. इससे पहले एसबीआई ने एक अक्टूबर ( SBI Banking Rules ) से विदेश पैसे भेजने का नियम बदल दिया है. अब ग्राहकों को विदेश में लेनदेन के लिए टैक्स ( Tax ) चुकाना पड़ता है. यानी कि ग्राहकों को विदेश पैसा भेजने पर अतिरिक्त चार्ज देना होता है. SBI ने किया ट्वीट-SBI ने ट्वीट करके इस नए नियम के बारे में जानकारी दी है. SBI ट्वीट के मुताबिक, अब से वन टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित एटीएम कैश विड्रॉल सुविधा को 24 घंटे लागू करने का फैसला किया है.

इससे पहले सिर्फ 12 घंटे के लिए था ये नियम

वर्तमान में इस नियम के मुताबिक, ओटीपी प्रक्रिया 8 बजे रात से 8 बजे सुबह के बीच लागू होती है. इसमें अमाउंट एंटर करने पर ओटीपी स्क्रीन खुल जाती है और वहां आपको अपने मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी डालना होता है. यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ट्रांजेक्शन हो पाएगा.

बैंक ने क्यों लागू किया नया नियम?

देशभर में फैले कोरोना वायरस के बीच ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है. इसी को ध्यान में रखते हुए SBI ने ये नियम लागू किया है. SBI के मुताबिक, एटीएम फ्रॉड से ग्राहकों को बचाने के लिए पूरे देश में 24 घंटे के लिए ओटीपी आधारित सेवा की शुरुआत की है. नया नियम 18 सितंबर से लागू हो गया है.

ऐसे निकाल सकेंगे पैसे

नए नियम के बाद कैश निकालने के लिए आपको एटीएम की स्क्रीन पर रकम के साथ-साथ ओटीपी स्क्रीन भी दिखाई देगी. ग्राहकों को ओटीपी उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. इसके बाद में आपको ओटीपी को एंटर करना होगा और अमाउंट डालनी होगी. बता दें ओटीपी आधारित नकद निकासी की सुविधा केवल एसबीआई एटीएम में ही उपलब्ध है.

ATM से कैश निकालने के लिए अब जरूरी है मोबाइल ले जाना

SBI ने अपने ग्राहकों से कहा है कि अगर आप एसबीआई कार्ड का इस्तेमाल कर एसबीआई एटीएम से निकासी के लिए जा रहे हैं तो मोबाइल लेकर जरूर जाएं. इस बात को समझने की जरूरत है कि आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा. ओटीपी डालने के बाद ही 10 हजार या उससे अधिक रुपये निकासी कर पाएंगे. बैंक ने इसको लेकर SMS भी ग्राहकों को भेजे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार चुनाव 2020: राहुल-तेजस्वी आज एक साथ करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

Next Post

विमान में “आतंकवादी” होने का यात्री ने किया दावा, गिरफ्तार

Next Post
लेह से संथाल परगना के 208 प्रवासी श्रमिकों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी

विमान में "आतंकवादी" होने का यात्री ने किया दावा, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d