BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ट्रांजैक्शन पर पेनाल्टी लगाकर बैंकों की हो रही अच्छी कमाई, एसबीआई ने पांच साल में कमाए 300 करोड़!

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
कहीं भी फोन चार्ज करने से पहले हो जाएं सावधान, SBI ने जारी किया अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: जीरो बैलेंस वाले खातों में लिमिट के बाहर ट्रांजैक्शन पर पेनाल्टी लगाकर बैंकों की अच्छी कमाई हो रही है. आईआईटी बॉम्बे की एक स्टडी के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक ने जीरो बैलेंस वाले खातों पर ऐसे ही पेनाल्टी से पांच साल में 300 करोड़ रुपये की कमाई की है. ये खाते मोदी सरकार के जनधन अभियान के तहत खोले जाते हैं. 

ऐसे खाताधारकों के लिए कई सेवाओं पर बैंक भारी चार्ज लगा रहे हैं. सिर्फ चार ट्रांजैक्शन ही फ्री होता है कि उसके बार हर लेन-देन पर 15 से 18 रुपये तक काट लिए जाते हैं, यहां तक कि डिजिटल ट्रांजैक्शन पर भी. 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में हर व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधा पहुंचाने के लिए जनधन अभियान की शुरुआत की थी. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस अभियान के तहत ही जीरो बैलेंस वाले बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट एकाउंट (BSBDA) गरीबों के लिए खोलता है. 

स्टडी में दावा –

आईआईटी बॉम्बे की एक स्टडी में यह खुलासा हुआ है कि भारतीय स्टेट बैंक सहित ज्यादातर बैंक इन खातों से पेनाल्टी, सर्विस चार्ज आदि के द्वारा भारी कमाई कर रहे हैं. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार इस स्टडी में कहा गया है कि एसबीआई अपने BSBDA खाताधारकों के हर चार ट्रांजैक्शन के बाद प्रति लेन-देन 17.70 रुपये का चार्ज लगा देता है. एसबीआई ने साल 2015-20 के दौरान अपने करीब 12 करोड़ BSBDA खाताधारकों से 300 करोड़ रुपये कमाए हैं. सबसे ज्यादा BSBDA खाताधारक एसबीआई में ही हैं. 

रिजर्व बैंक के नियम के विपरीत!

इसी तरह, पंजाब नेशनल बैंक ने अपने 3.9 करोड़ खाताधारकों से इस दौरान 9.9 करोड़ रुपये कमाए हैं. स्टडी के अनुसार, बैंक ने कहा है कि बैंक ऐसे खाताधारकों को वैल्यू एडेड सर्विसेज अपनी मर्जी से दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए वे कोई चार्ज नहीं ले सकते. यानी अगर बैंक वैल्यू एडेड सेवाएं दे रहा है तो फ्री देना होगा. महीने में चार बार से ज्यादा ट्रांजैक्शन को रिजर्व बैंक वैल्यू एडेड सर्विसेज में ही रखता है, क्योंकि ऐसे खातों पर सिर्फ चार ट्रांजैक्शन फ्री है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्जेंटीना में कोरोना का कहर, 2.5 मिलियन तक पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Next Post

जानें- यूएस और यूक्रेन की आंखों में क्यों खटक रही है नॉर्ड स्ट्रीम-2 और किसको होगा इससे फायदा

Next Post
जानें- यूएस और यूक्रेन की आंखों में क्यों खटक रही है नॉर्ड स्ट्रीम-2 और किसको होगा इससे फायदा

जानें- यूएस और यूक्रेन की आंखों में क्यों खटक रही है नॉर्ड स्ट्रीम-2 और किसको होगा इससे फायदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d