पटना: पटना के बिहार स्कूल और एग्जामिनेशन बोर्ड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिय का बांच को सील किया जा रहा है. बैंक की ब्रांच को सील करने के लिए जिला प्रशासन भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंची है.
पूरी तैयारी के साथ प्रशासन ब्रांच सील करने पहुंची है. दंगा विरोधी गाड़ियां भी लाई गई है. बताया जा रहा है कि ब्रांच के लीज अग्रीमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था और उसके बाद ब्रांच सील करने की कार्रवाई की जा रही है.
आज वर्किंग डे होने के कारण बैंक के कर्मचारी और ग्राहक भी बैंक पहुंचे हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन सील करने की कार्रवाई में जुटी है. हंगामे के डर से पुलिस पूरी मुश्तैदी के साथ तैनात है.

