BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SBI रिसर्च ने रिपोर्ट में कहा- जनवरी में GST कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर रहने की उम्मीद

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
GST कलेक्शन में 19 राज्यों पर भारी पड़ा चंडीगढ़, दिसंबर में 168 करोड़ का राजस्व
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: जीएसटी कलेक्शन (GST Collection) जनवरी में रिकार्ड 1.21 से 1.23 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. इससे राज्य GST कलेक्शन में कमी न्यूनतम 11,000 करोड़ रुपये रह जाएगी. एसबीआई रिसर्च ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर 2020 में रिकॉर्ड कलेक्शन 1.15 लाख करोड़ रुपये होने के बाद, जनवरी 2021 जीएसटी संग्रह 1.21 1.23 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है. जीएसटी व्यवस्था लागू किए जाने के बाद से लगातार ​तेज रिकवरी देखने को मिल रही है.

रिपोर्ट के अनुसार, कलेक्शन किये गये आईजीएसटी का 50 प्रतिशत हिस्सा भी मार्च तक राज्यों के बीच बांटा जाता है, तो राज्य जीएसटी में कमी केवल 11,000 करोड़ रुपये रह जाएगी. इस बीच, सरकार के पास सरप्लस कैश बैलेंस 28 जनवरी तक 3.34 लाख करोड़ रुपये हो गया है. जो सितंबर 2020 में 1.08 लाख करोड़ रुपये और दिसंबर में 2.26 लाख करोड़ रुपये था. इससे सरकार को मामूली रूप से कुछ कम कर्ज लेना पड़ा है.

सरकार ने 22 जनवरी तक की स्थिति के अनुसार 11.46 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लिया था और कैलेंड वर्ष के तहत शेष कुल 1.16 लाख करोड़ रुपये के ऋण के साथ कुल कर्ज 13.03 लाख करोड़ रुपये है जो पूर्व के 13.10 लाख करोड़ रुपये से कम है. राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह अप्रैल दिसंबर, 2020 में 12 प्रतिशत घटकर 1.87 लाख करोड़ रुपये रहा. जीएसटी सेस कलेक्शन पिछले साल की तुलना में 60,312 करोड़ रुपये (17 प्रतिशत) कम रहा है. वहीं आबंटित आईजीएसटी 1.26 लाख करोड़ रुपए रहा जो 13 फीसदी कम है.

हो रही लगातार ​तेज रिकवरी

पिछले कुछ महीनों से जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों में लगातार ​तेज रिकवरी देखने को मिल रही है. दिसंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1,15,174 करोड़ रुपये था. जीएसटी ​कानून लागू होने के बाद किसी भी महीने में ये अब तक का यह सबसे ज्यादा जीएसटी कलेक्शन था. पिछले साल दिसंबर महीने की तुलना में यह करीब 12 फीसदी ज्यादा है. चालू वित्त वर्ष में यह लगातार तीसरा महीना है, जब जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपये के पार रहा है. इसके पिछले महीने यानी नवंबर 2020 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,04,963 करोड़ रुयपे रहा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पंजाब: 40 अनाज गोदामों पर CBI की छापेमारी, अर्धसैनिक बलों की ली जा रही मदद

Next Post

रांची विवि में भूगोल विभाग के डॉ आरके तिवारी को एचओडी बनाया गया

Next Post
रांची विवि में भूगोल विभाग के डॉ आरके तिवारी को एचओडी बनाया गया

रांची विवि में भूगोल विभाग के डॉ आरके तिवारी को एचओडी बनाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d