BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SBI ने बेची 2.1 फीसदी हिस्सेदारी

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
SBI ने बेची 2.1 फीसदी हिस्सेदारी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी अनुषंगी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 2.1 फीसदी हिस्सेदारी बिक्री पेशकश के जरिए बेच दी है. शेयरधारिता नियमों के अनुपालन के तहत यह हिस्सेदारी बेची गई है.

बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बिक्री पेशकश (ओएफएस) 12 जून और 15 जून 2020 को दो किस्तों में हुई. बैंक ने जुटाई गई राशि का खुलासा नहीं किया है. बैंक ने कुल 2,10,00,000 इक्विटी शेयर बेचने की जानकारी दी है जो 2.1 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.

हालांकि न्यूनतम मूल्य 725 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 2.1 करोड़ शेयर बिक्री के जरिए एसबीआई के 1,522.50 करोड़ रुपये जुटाए जाने की संभावना है. इन शेयरों का अंकित मूल्य 10 रुपये है. इससे पहले, 11 जून को एसबीआई लाइफ ने सूचित किया था. प्रवर्तक एसबीआई ने बिक्री पेशकश के लिए न्यूनतम मूल्य 725 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

एसबीआई ने कहा कि बिक्री सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) के न्यूनतम सार्वजनिक हिस्सेदारी के नियम को पूरा करने के लिए की गई. इस बिक्री के बाद स्टेट बैंक की एसबीआई लाइफ में हिस्सेदारी 55.50 फीसदी पर आ गई है जो पहले 57.60 फीसदी थी.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अज्ञात चोरों ने की लाखों रुपये की टायर चोरी

Next Post

नासा ने किया 21 जून को दुनिया के अंत के दावे को खारिज, हैरान हुए लोग

Next Post
नासा ने किया 21 जून को दुनिया के अंत के दावे को खारिज, हैरान हुए लोग

नासा ने किया 21 जून को दुनिया के अंत के दावे को खारिज, हैरान हुए लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d