BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SBI का दशहरा और दिवाली ऑफर, होम लोन 0.25 फीसदी सस्ता

by bnnbharat.com
October 21, 2020
in समाचार
SBI हिनू और कांटाटोली के बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, बैंक सील
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: घर खरीदने वाले लोगों को त्योहार के अवसर पर और अधिक खुशी प्रदान करने के मकसद से देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन की दरों में 0.25 फीसदी तक की रियायत देने घोषणा की है. एसबीआई के होम लोन ग्राहकों को 75 लाख रुपए तक के अपने सपनों का घर खरीदने के लिए 0.25 फीसदी की ब्याज छूट मिलेगी. यह छूट सिबिल स्कोर के आधार पर और योनो के माध्यम से आवेदन करने पर हासिल होगी. हाल ही में घोषित किए गए अपने फेस्टिव ऑफर्स के एनाउंसमेंट के तहत एसबीआई देशभर में 30 लाख रुपए से 2 करोड़ रुपए तक के होम लोन पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर 0.10 फीसदी के मुकाबले 0.20 फीसदी तक की रियायत देगा. यही रियायत देश के आठ मेट्रो शहरों में 3 करोड़ रुपए तक का होम लेने वाले ग्राहकों को भी हासिल होगी. योनो के माध्यम से आवेदन किए जाने पर सभी होम लोन के लिए अतिरिक्त 0.05 फीसदी की रियायत मिलेगी.

30 लाख रुपये के होम लोन हुए सस्ते:

एसबीआई अब 30 लाख रुपए तक के होम लोन के लिए सबसे कम ब्याज दर ऑफर करता है, इसकी शुरुआत 6.90 प्रतिशत से होती है. 30 लाख रुपए से ऊपर के होम लोन पर ब्याज दर 7 प्रतिशत लागू होगी.

सीएस शेट्टी, एमडी (रिटेल और डिजिटल बैंकिंग), एसबीआई ने कहा, ”हम इस त्योहारी सीजन में अपने भावी होम लोन ग्राहकों के लिए अतिरिक्त रियायतों की घोषणा करते हुए प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं.

होम लोन पर एसबीआई की ओर से सबसे कम ब्याज दरों के ऑफर्स के साथ, हमारा मानना है कि इस कदम से घर खरीदने के इच्छुक लोगों को अपने सपनों के घर की योजना बनाने में मदद मिलेगी.कोविड के बाद के दौर में अब हम ग्राहकों की ओर से माँगों में बढ़ोतरी को देख रहे हैं और इसे देखते हुए हम एसबीआई में ग्राहकों की जरूरतों और आवश्यकताओं के बारे में आकर्षक और लाभदायक ऑफर्स पेश करते रहेंगे.

त्योहारों के मौके ऑफर्स की बरसात:

भारतीय स्टेट बैंक ने कार, गोल्ड, पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस में 100 फीसदी की छूट के साथ अपने रिटेल ग्राहकों के लिए पहले से ही विशेष ऑफर की घोषणा की है. खुदरा ग्राहक कार लोन पर 7.5 फीसदी से शुरू होने वाली सबसे कम ब्याज दर का लाभ उठा रहे हैं.

इस त्योहारी सीजन में गोल्ड लोन और पर्सनल लोन ग्राहक क्रमशः 7.5 फीसदी और 9.6 फीसदी की सबसे कम ब्याज दरों का लाभ उठा रहे हैं. ग्राहक कुछ क्लिक के माध्यम से योनो के जरिये कागज रहित पूर्व-अनुमोदित व्यक्तिगत ऋण और इंस्टा होम टॉप-अप ऋणों का भी लाभ उठा सकते हैं.

https://bnnbharat.com/roads-of-ranchi-feasting-on-major-accidents/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नदी में पलटी दो नाव, 2 लापता, 13 को बचाया गया

Next Post

बड़े हादसों को दावत दे रही रांची की सड़कें, गड्ढों ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

Next Post
बड़े हादसों को दावत दे रही रांची की सड़कें, गड्ढों ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

बड़े हादसों को दावत दे रही रांची की सड़कें, गड्ढों ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d