BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूजास्थल अधिनियम को लेकर अब मुस्लिम पक्ष पहुंचा SC, याचिका खारिज की मांग

by bnnbharat.com
March 21, 2021
in समाचार
पूजास्थल अधिनियम को लेकर अब मुस्लिम पक्ष पहुंचा SC, याचिका खारिज की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : पूजास्थल अधिनियम को लेकर मुस्लिम पक्ष द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई. लखनऊ की टीले वाली मस्जिद के सह-मुतवल्ली ने सुप्रीम कोर्ट में ये अर्जी दाखिल की. याचिकाकर्ता ने पूजास्थल कानून को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की. साथ ही कहा कि हर धार्मिक स्थल की वर्तमान स्थिति को बनाए रखना ही ठीक है.

याचिकाकर्ता ने कहा है कि प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका में मेरिट नहीं है, लिहाजा उसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जाए. मुस्लिम पक्ष द्वारा दी गई इस अर्जी में कहा गया है कि देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बनाए रखने के लिए कानून को बरकरार रखा जाए.

वहीं, अब टीले वाली मस्जिद के सह-मुतवल्ली वासिफ हसन ने याचिका दाखिल कर खुद को मामले में पक्षकार बनाने की मांग की है. कहा गया कि मस्जिद को भी एक प्राचीन मंदिर बताकर लखनऊ की सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सीधा असर उस मुकदमे पर पड़ेगा, इसलिए उनका पक्ष भी सुना जाए.

लखनऊ की यह मस्जिद करीब 350 साल पुरानी बताई जा रही है. इसी मस्जिद की जमीन पर दावा किया गया है कि वह मंदिर की जगह है. इस मामले में लखनऊ कोर्ट में केस पेंडिंग है. वहीं, कोर्ट में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में दायर मुकदमे के पीछे राजनीतिक वजह है. याचिका में यह भी कहा गया कि किसी संपत्ति पर दावे के लिए सिविल मुकदमा दाखिल करने की एक समय सीमा होती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जस्टिस बोबड़े के बाद कौन बनेंगे SC के मुख्य न्यायाधीश?

Next Post

करोड़ की वसूली के आरोप से महाराष्ट्र में आया सियासी तूफ़ान, सड़क पर उतरेगी BJP

Next Post
करोड़ की वसूली के आरोप से महाराष्ट्र में आया सियासी तूफ़ान, सड़क पर उतरेगी BJP

करोड़ की वसूली के आरोप से महाराष्ट्र में आया सियासी तूफ़ान, सड़क पर उतरेगी BJP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d