BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस

by bnnbharat.com
July 12, 2019
in समाचार
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को भेजा नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने आदेश में कहा कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मराठा समुदाय को शिक्षा और नौकरियों में दिए गए आरक्षण को पूर्व प्रभावी तौर पर लागू नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही, शीर्ष कोर्ट की तरफ से राज्य सरकार को इस मामले में नोटिस भी जारी कर जवाब मांगा है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने मराठा आरक्षण कानून की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखने के बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक नहीं लगाई, लेकिन यह स्पष्ट कर दिया कि मराठा समुदाय को 2014 से पूर्व प्रभावी तौर पर आरक्षण देने वाले बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के पहलू को लागू नहीं किया जाएगा।

पीठ दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें से एक जे. लक्ष्मण राव पाटिल की थी, जिसमें उन्होंने मराठा समुदाय को आरक्षण देने संबंधी कानून को बरकरार रखने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी थी।

बंबई हाईकोर्ट ने मराठा समुदाय को दिए गए आरक्षण को बरकरार रखते हुए राज्य विधानसभा की तरफ से पारित किए गए 16 प्रतिशत की दर को कम कर 12-13 प्रतिशत किया गया। महाराष्ट्र सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 64-65 फीसदी आरक्षण दिया है जो देश में तमिलनाडु के बाद दूसरा ऐसा राज्य है।

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अलर्ट: तीन नदियां लाल निशान पार

Next Post

JDU नेता की थाने में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post
JDU नेता की थाने में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

JDU नेता की थाने में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा, 2 पुलिसकर्मी निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d