BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संकट के समय में भी बिहार में हो रहे घोटाले, जनता लाए परिवर्तनः ललित मोहन

by bnnbharat.com
May 24, 2020
in Uncategorized
कोरोना संकट के समय में भी बिहार में हो रहे घोटाले, जनता लाए परिवर्तनः ललित मोहन
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: वंचित समाज पार्टी चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह ने एक बार फिर बिहार की नितीश सरकार पर जोरदार तरीके से निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संकटकाल के दौरान क्वारंटीन सेंटर के बजट में खूब घोटाला चल रहा है.

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता जागरूक हो और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेके. ललित मोहन ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्वारंटीन सेंटर में प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 2450 रूपये का जो बजट दिया जा रहा है उसमें से 850 रूपया जो वेलकम किट के नाम पर खर्च किया जा रहा वो कहां खर्च हो रहा, किसे ये किट दी जा रही, इसका पता आपदा प्रबंधन विभाग को भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि इस समय बिहार में बने क्वारंटीन सेंटर में लगभग 4 लाख 50 हजार लोग रखे गए हैं. इनमें से सभी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 850 रूपये वेलकम किट के तौर पर खर्च करना है. इस किट के नाम पर खूब घोटाला किया जा रहा है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ये सारा पैसा मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उनके करीबी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. ललित मोहन ने बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस संकट के समय में भी वो कही दिखाई नहीं दे रहे हैं.

ललित सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता अपनी वोट की ताकत को समझे और इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंके.

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता नितीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी. परिवर्तन समय की मांग है और बिहार की जनता इस बार परिवर्तन के लिए तैयार है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फेम इंडिया ने देश के 50 प्रभावशाली व्यक्तियों में हेमंत सोरेन को दिया 12वां स्थान

Next Post

कांग्रेस पार्टी के बैसाखी पर टिकी है बीजेपी: सदानंद सिंह

Next Post
कांग्रेस पार्टी के बैसाखी पर टिकी है बीजेपी: सदानंद सिंह

कांग्रेस पार्टी के बैसाखी पर टिकी है बीजेपी: सदानंद सिंह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d