रांची. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत तक सामान्य स्थिति बनी रहेगी. यह स्थिति निम्न दबाव के कारण हो रही है और मॉनसून में बारिश के कारण हवा का बहाव रूक रूककर हो रहा है. राज्य में एक जून से लेकर 6सितंबर तक सामान्य से करीब 9 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश की संभावना के मद्देनजर इस कमी की भरपाई की उम्मीद जतायी जा रही है.

