जमशेदपुर: टीएमएच के सफाई कर्मियों की मांग है की डेड बॉडी लेकर जाते समय पहने गए अस्पताल के कपड़े को वह दोबारा नहीं पहनना चाहते हैं क्योंकि उससे संक्रमण का खतरा बना रहता है.
इन कर्मचारियों का कहना है कि संक्रमित डेड बॉडी को वे लोग ले जाते हैं लेकिन जो कपड़े पहने रहते हैं उसी कपड़े को पुनः पहनने को दिया जाता है जो न तो उनके और ना ही हॉस्पिटल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. अपनी इस मांग को लेकर आज कर्मचारियों ने विरोध किया.

