रांची: ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस झारखंड प्रदेश की ओर से ‘रोजगार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को और विशेष कर महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर बैठक कर विस्तृत कार्य योजना की चर्चा की गयी. इस मौके पर प्रोफेशनल कांग्रेस के विभिन्न पदों पर नव मनोनीत को-ऑर्डिनेटरों को सम्मानित किया गया एवं उनके बीच दायित्वों व जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया गया.
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से आज देश में 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गये है, संगठन की ओर से रोजगार आपके द्वारा कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसके तहत महिलाओं को सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स के बारे में जानकारी दी जाएगी एवं समितियां गठित की जाएंगी.
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए पार्टी कार्यकर्त्ता सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक अपनी बात को पहुंचाये.रिसर्च कोर्डिनेटर की भी अपनी अलग महत्ता है जो किसानों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकती है.आदित्य जयसवाल ने मनोनीत पदाधिकारियों को प्रदेश संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया.
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि तीन वर्ष पहले जब राहुल गांधी ने प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया, तो इसकी मदद से मध्यम वर्ग और बुद्धिजीवी वर्ग को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था. उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना काफी महत्वपूर्ण है, इस कार्य में प्रोफेशनल कांग्रेस की ओर से अहम भूमिका निभायी जा रही है.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्यों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है. उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के साथ ही युवाओं को सही दिशा दिलाने में संगठन कामयाब हो, इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस मिशन के तहत काम कर रहा है, लगातार कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है और लोग संगठन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे है. इस मौके पर डॉ. सुदेश सिन्हा ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस को स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक बेहतर काम करने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना संक्रमण काल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों की मुश्किलें बढ़ी है.
इस मौके पर सोशल मीडिया एंड कम्युनिकेशन को-ऑर्डिनेटर अभिषेक मानव,इवेंट कॉ-ऑर्डिनेटर ईशिका शर्मा, फाइनेंस कॉ-ऑर्डिनेटर श्रवण जैन, रिसर्च कॉ-ऑर्डिनेटर विनोद कुमार व प्रभात बाखला, फेलोशिव एक्सपेंशन कॉ-ऑर्डिनेटर अंकित सहाय, विशाल पटौदिया, अरविंद राजगढ़िया, चैप्टर कॉ-ऑर्डिनेटर राहुल राय, जेएसपीसीसी इंगेजमेंट कॉ-ऑर्डिनेटर कृष्णा सहाय और डॉ. समीर राज चौधरी को सम्मानित किया गया.

