रांची: प्री-मैट्रिक छात्रवृति वर्ष 2019-20 अंतर्गत रांची जिला के लिए सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में कक्षा 1-10 में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ी जाति के आधार मैप्ड छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृति एवं साईकिल की राशि उनके खाते में पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जाता है.
रांची जिले के विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त सूची के 33 हजार 290 विद्यार्थियों का आधार से बैंक खाता सीडिंग-मैपिंग नहीं रहने के कारण उनके खाता में छात्रवृति राशि का हस्तांतरण नहीं हुआ है. जिसकी सूची बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में भेजी गई है.
जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों से 07 फरवरी तक निश्चित रूप से संबंधित बैंक शाखा से संपर्क कर अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का बैंक खाता संख्या का आधार के साथ शत-प्रतिशत आधार सीडिंग, मैपिंग कराना सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है.आधार मैपिंग,इनएक्टिव होने या लिंक नहीं होने की जानकारी यूआईडीआई वेबसाइट पर भी प्राप्त की जा सकती है.
किसी भी प्रकार की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी/प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया, रांची जिला से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है.

