नई दिल्ली:- दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले को लेकर शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा कि दिल्ली के किसी भी स्कूल में अगले आदेश तक नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए छात्र-छात्राओं को न बुलाया जाए.
उन्होंने कहा कि नए सत्र में पढ़ाई डिजिटल मोड से कराई जाए. आदेश के मुताबिक अकादमिक सत्र 2020-21 के लिए 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी को ही स्कूल आने की अनुमति है. ये विद्यार्थी अपने अभिभावकों की मंजूरी लेकर परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट वर्क व इंटर्नल असेसमेंट संबंधी कार्यों के लिए स्कूल आ सकेंगे. आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को किसी भी हालत में स्कूल न बुलाया जाए.

