BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in Uncategorized
बिहार में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

बिहार में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: देश में जारी कोरोना संक्रमण और लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 से 31 जुलाई तक के लिए अनलॉक 2.0 घोषित कर दिया है. लॉकडाउन के अगले फेज की यह प्रक्रिया बुधवार यानी 1 जुलाई से शुरू हो रही है. इसको लेकर सरकार की तरफ से गाइडलाइन भी घोषित कर दिए गए हैं. केंद्र सरकार ने अनलॉक 2.0 की अपनी गाइडलाइन में पहले की तरह ही कई चीजों को पूर्ण रूप से बंद करने का फैसला लिया है. इनमें स्‍कूल-कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्‍थान शामिल हैं. बता दें कि बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने शुरुआत में ही कहा था कि वह केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार ही चलेंगे.

अनलॉक 2.0 की बात करें तो इस दौरान पहले की तरह अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों की आवाजाही भी बंद रहेगी इसके अलावा मेट्रो, सिनेमाहॉल और जिम भी बंद रहेंगे. इसके अलावा रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू भी पहले की तरह जारी रहेगा. सरकार ने कंटेनमेंट जोन को इस छूट से बाहर रखा है और उन इलाकों में पहले की तरह ही लॉकडाउन जारी रहेगा. बिहार के संदर्भ में Unlock 2.0 की बात करें तो इसको लेकर अभी तक राज्य सरकार की तरफ से कोई स्पेशल गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि केंद्र का फैसला बिहार सरकार भी बरकरार रखेगी.

चूंकि बिहार की नीतीश सरकार ने कोरोना के संक्रमण के आरंभ से ही केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार चलने की बात कही है. इस कारण ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र सरकार का उपरोक्‍त प्रावधान बिहार में भी लागू रहेंगे. कोरोना के कारण बिहार में स्‍कूल-कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्‍थान पहले से ही बंद हैं और ये आगे भी बंद रहेंगे. इसका संकेत राज्‍य सरकार पिछले महीने ही दे चुकी है. इसके अलावा बिहार के कोरोना से प्रभावित वैसे इलाके जिनको कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है में भी कई नियम सख्ती से लागू हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शादी समारोह में शामिल 79 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की पहले ही हो चुकी है मौत

Next Post

तस्करों ने 163 हरा पेड़ काटा, दो ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

Next Post
तस्करों ने 163 हरा पेड़ काटा, दो ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

तस्करों ने 163 हरा पेड़ काटा, दो ट्रैक्टर लकड़ी जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d