BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुणे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूेल-कॉलेज बंद

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
पुणे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूेल-कॉलेज बंद
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबईः महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोविड-19 के मामलों में हाल में देखी गई वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को 31 मार्च तब बंद रखने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही होटलों एवं रेस्तरांओं को खुला रखने के समय में भी कटौती की गई है.

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि नयी पाबंदियों के तहत स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे जबकि होटलों एवं रेस्तरांओं को रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति होगी और घर तक खाना पहुंचाने की सेवा रात 11 बजे तक ही मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां इसकी वजह से प्रभावित नहीं हों.

अधिकारी ने बताया कि होटल और रेस्तरांओं का परिचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करने की अनुमति होती और उन्हें एक बोर्ड लगाना होगा जिसमें एक समय में अधिकतम लोगों की उपस्थित होने की अनुमति संबंधी जानकारी होगी. राव ने कहा कि लोगों को रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक बिना वजह सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं होगी.

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शादी, अंतिम संस्कार, राजनीतिक एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक होगी एवं इस नियम का उल्लंघन करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि शहर के सभी पार्क और उद्यान शाम को बंद रहेंगे, हालांकि, सुबह टहलने के लिए इनको खोला जाएगा.

मॉल और मल्टीप्लेक्स का परिचालन रात में 11 बजे तक होगा. गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को पुणे में कोविड-19 के 2,840 नए मामले आए थे जिन्हें मिलाकर अब तक जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4,28,344 हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक अप्रैल से बदल रहा है PF का नियम

Next Post

आजादी का अमृत महोत्सव देश को देगा नई दिशा: दीपक प्रकाश

Next Post
आजादी का अमृत महोत्सव देश को देगा नई दिशा: दीपक प्रकाश

आजादी का अमृत महोत्सव देश को देगा नई दिशा: दीपक प्रकाश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d