रामगढ़: लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लॉक डाउन अवधि के लिए फीस लेना है या नहीं, इसका निर्णय विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर से करेंगे.
कोरोनावायरस कोविड-19 से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु लॉक डाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस दौरान इसे देखते हुए की रामगढ़ जिले में अध्ययनरत अधिकतर छात्र/छात्राएं गरीब परिवार से आते हैं.
जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा लॉक डाउन अवधि के दौरान जिला अंतर्गत सभी निजी विद्यालयों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.
जिसके अनुसार- लॉकडाउन अवधि के दौरान जिला अंतर्गत कोई भी निजी विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों/अभिभावकों पे मासिक फीस जमा करने हेतु दबाव नहीं डाल सकेंगे अथवा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर सकेंगे.
लॉक डाउन समाप्त होने के बाद लॉक डाउन अवधि के लिए पीस लेना है अथवा नहीं इसका निर्णय विद्यालय प्रबंधन स्वयं ले सकते हैं.
लॉक डाउन अवधि के दौरान बसों के परिचालन नहीं होने के कारण कोई भी विद्यालय प्रबंधन किसी भी विद्यार्थी/ अभिभावक से ट्रांसपोर्ट फीस भी नहीं ले सकेंगे

