BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

27 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in समाचार
27 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: हरियाणा एजुकेशन डिपार्टमेंट ने एक लेटर जारी किया है जिसमें कॉलेज और स्कूल से संबंधित जानकारी दी गई है. बताया गया है कोरोना वायरस संकट के बीच ये कब तक खुलेंगे.

लेटर में 1 जुलाई से 27 जुलाई, 2020 तक गर्मियों की छुट्टियों के बारे में जानकारी दी गई है. इस लेटर में बताया गया है कि 27 जुलाई के बाद स्कूल फिर से खुल सकते हैं. हालांकि, कॉलेज- यूनिवर्सिटिज 31 जुलाई, 2020 तक बंद रहेंगे.

यह तय नहीं है कि 31 जुलाई के बाद कॉलेज खुलेंगे या नहीं, क्योंकि राज्य सरकार ने उल्लेख किया है कि उच्च शिक्षा केंद्र को फिर से खोलने पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है. इस बीच, सरकार ने ऑनलाइन अध्ययन को प्रोत्साहित किया और कहा, “छात्रों के लिए ई-लर्निंग जारी रखी जा सकती है.

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा था कि स्कूल एक तय चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू करेंगे.

इसके बाद छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं क्लास की पढ़ाई इसके 15 दिन बाद शुरू करेंगे. डायरेक्टोरेट स्कूल एजुकेशन ने डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर्स को एक समिति गठन करने के लिए कहा है जो स्कूल खोलने को लेकर अपने फीडबैक समेत रिपोर्ट पेश करेगी.

उन्होंने कहा कि प्राइमरी कक्षाओं की पढ़ाई अगस्त से शुरू किए जाने की योजना है. प्राइमरी की कक्षाएं भी स्कूल शिफ्ट में चलाएंगे. इसमें आधे स्टूडेंट्स पहली शिफ्ट और आधे दूसरी शिफ्ट में पढ़ेंगे. फिलहाल अभी ये तय नहीं किया गया है कि ये मॉर्निंग या इवनिंग शिफ्ट्स होंगी या अल्टरनेट दिन में, अभी स्कूल इस पर एक रूपरेखा तैयार करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नकली शराब बनाने की सामग्री सहित शराब बनाने वाले 6 गिरफ्तार, चार फरार

Next Post

शर्तों के साथ आज से पर्यटकों के लिए खुला गोवा

Next Post
शर्तों के साथ आज से पर्यटकों के लिए खुला गोवा

शर्तों के साथ आज से पर्यटकों के लिए खुला गोवा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d