BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

10वीं व 12वीं के लिए मार्च से बंद स्कूल 21 दिसंबर से खुलेंगे

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
विद्यालय खोलने पर महामारी एक्ट के तहत होगी कार्रवाई : एसडीएम
Share on FacebookShare on Twitter


रांची:- राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं कल 21दिसंबर से शुरू हो जाएंगी मगर आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अभी इंतजार करना होगा. आवासीय विद्यालयों के करीब 34,000 छात्र छात्राएं मैट्रिक और इंटर की कक्षाएं जनवरी के पहले सप्ताह से कर सकेंगे. नेतरहाट स्कूल को भी इसी के साथ जनवरी में खोल दिया जाएगा. कुल 351 आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे. स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग और अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग इसका प्रस्ताव आपदा प्रबंधन विभाग को सोमवार को भेजने की तैयारी कर रहा है. प्रस्ताव में विभाग की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को आवासीय स्कूल में आकर रहने और पढ़ने की अनुमति मांगी जा रही है. मालूम हो कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा है इस बार मार्च में आयोजित की जानी है जिसे देखते हुए बच्चों की तैयारी कराने की दिशा में कदम उठाया गया है. स्कूल खोलने को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में आवासीय विद्यालयों को खोलने का जिक्र नहीं था. ऐसे में 21 दिसंबर से यह स्कूल नहीं खुल रहे हैं, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में स्कूलों के खुलने की उम्मीद है. आवासीय विद्यालय को खोलने की अनुमति मिलने के बाद कम से कम एक सप्ताह का समय छात्रछात्राओं के आने और स्कूल प्रबंधन को राशन की व्यवस्था करने के लिए दिया जा सकेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने हक़ के लिए समाज को एकजुट होने की ज़रूरत

Next Post

साइबेरियन पक्षियों के रांची लेक पहुंचने का सिलसिला

Next Post
साइबेरियन पक्षियों के रांची लेक पहुंचने का सिलसिला

साइबेरियन पक्षियों के रांची लेक पहुंचने का सिलसिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d