BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी-पंजाब में आज से खुलेंगे स्कूल

by bnnbharat.com
October 19, 2020
in समाचार
Unlock 4: इस राज्य में 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हर दिन संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच सरकार की ओर से बड़ा फासला लेते हुए देश के कई हिस्सों में कई महीनों के बाद आज से स्कूल खोलने का आदेश दे दिया गया. इस दौरान स्कूलों को कोरोना वायरस से जुड़ी गाइडलाइन का पालन भी करना होगा. देश में आज से उत्तर प्रदेश, पंजाब और सिक्किम जैसे राज्यों में स्कूल खुलेंगे.

नहीं खुलेंगे कंटेनमेंट जोन के स्कूल

आज से पंजाब में कंटेनमेंट जोन से बाहर के स्कूलों में 9-12 तक की कक्षाओं को खोला जाएगा. वहीं उत्तर प्रदेश में भी कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूल खुलेंगे. उत्तर प्रदेश में अभ‍िभावकों की अनुमत‍ि से ही बच्चे स्कूल में आ सकेंगे. इसके अलावा सिक्किम में भी स्कूलों को आज से खोला जाएगा. सिक्किम में वर्तमान शैक्षणिक सत्र फरवरी तक समाप्त हो जाएगा.

स्कूल खोलने को लेकर राज्य सरकारों ने गाइडलाइन भी जारी किया है, जिनका पालन करना अनिवार्य है जो इस तरह है

·  फर्नीचर, स्टेशनरी, कैंटीन, लैब के साथ ही पूरे परिसर और क्लास रूम को रोज सैनिटाइज करना होगा.

·  एक क्लास में एक दिन में 50 फीसदी बच्चे ही बैठेंगे. दूसरे दिन बाकी के बच्चों की पढ़ाई होगी.

·  दो स्टूडेंट्स के बीच 6 फीट की दूरी अनिवार्य होगी. इसके अलावा सबसे सख्त नियम ये है कि कोई भी स्टूडेंट अपने अभिभावक की बिना लिखित अनुमति के स्कूल नहीं आ सकेगा.

·  सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाएगा. कोशिश ये रहेगी कि अभिभावक खुद बच्चे को लाएं और लेकर जाएं.

·  बच्चे को यूनिफार्म में फुल आस्तीन की शर्ट, फुल पैंट और जूते-मोजे पहनना जरूरी होगा. क्लासरूम में मास्क उतारने की अनुमति नहीं होगी.

अभिभावकों की लिखित अनुमति सबसे जरूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूलों की तरफ से स्टूडेंट्स पर कक्षाओं में आने के लिए कोई दबाव नहीं डाला जाएगा. यहां तक कि स्कूल जाने के लिए छात्रों को अभिभावकों की लिखित अनुमति को सबसे जरूरी माना गया है.

बता दें कि कोरोना संकट के कारण देश में लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया जारी है. इस अनलॉक की प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार ने राज्यों को स्कूल खोले जाने की अनुमति भी दी है, जिसके चलते कई राज्यों ने 15 अक्टूबर से स्कूल खोलने का फैसला किया था वहीं कई राज्य आज 19 अक्टूबर से स्कूल खोल रहे हैं.

https://bnnbharat.com/floods-in-telangana-and-karnataka/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

IIT, अलुमनी एसोसिएशन के रांची चैप्टर की नई कार्यकारिणी का गठन

Next Post

नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा

Next Post
नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा

नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d