BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

11 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल

by bnnbharat.com
April 2, 2021
in समाचार
11 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: यूपी में कोरोना की दूसरी लहर से बढ़ रहे कोविड मरीजों को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद करने का आदेश सरकार ने जारी कर दिया है. स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है.

गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. महाराष्ट्र सहित सात राज्यों में संक्रमण में जबरदस्त वृद्धि हुई है और सरकारों को सख्ती बरतनी पड़ी है.

कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों समेत तमाम शिक्षा संस्थानों को बंद किए जाने की स्थिति में पहुंचा दिया है. कोरोना के घटते मामलों के बीच इन्हें खोला गया था.

अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फरवरी महीने से शिक्षण संस्थानों को खोलना शुरू किया था, लेकिन अब फिर से बंद करना पड़ गया है. जबकि कई राज्यों में स्कूल और बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं.

उधर, दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि वे अगले आदेश तक नए सत्र में किसी भी कक्षा के छात्रों को न बुलाएं. शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को नोटिस जारी कर कहा कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पढ़ाई ऑनलाइन कराई जाए.

आदेश के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2020-21 के 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र ही स्कूल आ सकेंगे. ये विद्यार्थी अपने अभिभावकों की मंजूरी लेकर परीक्षाओं, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट संबंधी कार्यों के लिए स्कूल आ सकेंगे. 8वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रचंड गर्मी बरपाएगी कहर, कई हिस्सों में 40 से ज्यादा दर्ज किया गया तापमान

Next Post

एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, तलाशी जारी

Next Post
एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, तलाशी जारी

एमके स्टालिन के दामाद के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, तलाशी जारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d