BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में 1 नवंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल: मनीष सिसोदिया

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
होम क्वारंटीन पॉलिसी से बढ़ी परेशानी, पुरानी व्यवस्था हो लागू: मनीष सिसोदिया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: देश की राजधानी में बच्‍चों के स्‍कूल अभी नहीं खुलेंगे. पिछले आदेश में 31 अक्‍टूबर तक स्‍कूल बंद किए गए थे. डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि पैरेंट्स और बच्‍चों में डर है कि कहीं स्‍कूल खुले तो संक्रमण बढ़ जाएगा. उन्‍होंने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि टीचर्स और पैरेंट्स से यही फीडबैक मिला है कि स्‍कूल बंद रखे जाएं. सिसोदिया ने कहा कि दिल्‍ली के सभी सरकारी और निजी स्‍कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे. उन्‍होंने कहा कि दुनियाभर में जहां भी महामारी के बीच स्‍कूल खोले गए, वहां बच्‍चों में केस बढ़ गए. ऐसे में दिल्‍ली के स्‍कूल खोलना ठीक नहीं होगा.

उच्‍च शिक्षा में 1,330 सीटें बढ़ीं

सिसोदिया ने बताया कि दिल्‍ली के उच्‍च शिक्षा संस्‍थानों में इस साल से 1,330 सीटें बढ़ गई हैं. उन्‍होंने कहा, ‘इस बार 1,330 सीटें एक्‍स्‍ट्रा होंगी. इसमें सबसे ज्‍यादा 630 सीटें बीटेक के लिए, बीबीए की 120 सीटें, बीकॉम की 220 सीटें, बीए (इकॉनमिक्‍स) में 120, बीसीए में 90 नई सीटें, एमबीए की 60 सीटें नई हैं.’

वायु प्रदूषण, कोरोना के चलते लेना पड़ा फैसला

दिल्ली-एनसीआर पर कोरोना के साथ जहरीली हवा की दोहरी मार है. पिछले कुछ हफ्तों से राजधानी की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. खराब सांस लेते-लेते अब लोगों के स्वास्थ्य पर उसका असर साफ नजर आने लगा है. लोगों में चिडचिड़ाहट, सिरदर्द, आंखों में जलन जैसी शिकायतें तो बढ़ ही रही हैं. अस्थमा रोगी अब काफी परेशान होने लगे हैं और उन्हें अस्पताल जाने की जरूरत महसूस होने लगी है. इसके साथ ही कोरोना के मामलों में भी उछाल आया है.

24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 4,853 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा 4,853 नए मरीज सामने आए हैं. कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना से 44 व्यक्तियों की मौत हो गई. इससे पहले 16 सितंबर को दिल्ली में 24 घंटे के दौरान कोरोना के 4473 नए मामले सामने आए थे. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 57,210 कोरोना टेस्ट हुए. दिल्ली में कोरोना के कारण होने वाली मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शर्मनाक: 10 साल की बच्ची से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

Next Post

बिहार चुनाव: ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, बूथ पर पसरा सन्नाटा

Next Post
बिहार चुनाव: ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, बूथ पर पसरा सन्नाटा

बिहार चुनाव: ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार, बूथ पर पसरा सन्नाटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d