BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इन राज्यों में आज से खुलेंगे स्कूल

by bnnbharat.com
February 1, 2021
in समाचार
21दिसंबर से 10वीं व 12वीं कक्षा की होगी क्लास शुरू
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश भर के विभिन्न राज्यों में आज, 1 फरवरी से स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को फिर से खोला जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों को आज से खोले जाने की सम्बन्धित राज्यों की सरकार द्वारा अनुमति दे दी गयी थी. हालांकि, इन राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी निर्देशों के पालन सुनिश्चित किये जाने के साथ खोला जाने के आदेश दिये गये हैं.

पंजाब स्कूल रिओपेनिंग

बात करें पंजाब की तो कोविड-19 महामारी के कम होते आकड़ों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और प्री-प्राइमरी कक्षाओं को 1 फरवरी से खोले जाने की छूट दी गयी थी. इससे पहले राज्य सरकार ने स्कूलों के स्टाफ और सहायकों को 8 दिसंबर 2020 से स्कूल आने की अनुमति दी थी. हालांकि, इन स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में स्टूडेंट्स आज से फिजिकल क्लासेस अटेंड कर पाएंगे.

हरियाणा में 6वीं से 8वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल

पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी स्कूलों में सीनियर कक्षाओं (9वीं से लेकर 12वीं तक) के लिए फिजिकल क्लासेस शुरू किये जाने के बाद अब मिडिकल कक्षाओं – 6वीं से लेकर 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए कक्षाएं आयोजित करने की छूट राज्य सरकार द्वारा दे दी गयी थी. इस क्लासेस के लिए छूट राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को दी गयी. इन स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक लगेंगी. इन स्टूडेंट्स को कोविड-19 के लक्षण न होने की डाक्टर द्वार दी गयी रिपोर्ट साथ ले जानी होगी.

आंध्र प्रदेश में भी खुलेंगे स्कूल

इसी क्रम में आंध्र प्रदेश में तो जूनियर कक्षाओं पहली से लेकर 5वीं तक के स्टूडेंट्स को स्कूल आने की छूट दे दी गयी है. राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार इन स्टूडेंट्स के लिए क्लासेस 1 फरवरी से आयोजित की जा सकती हैं. इन क्लासेस के लिए स्कूलों को महामारी के लिए जरूरी सावधानियों और नियमों के साथ फुल-डे खोला जाएगा.

गुजरात में सीनियर कक्षाओं के लिए लगेंगी क्लासेस

दूसरी तरफ, गुजरात राज्य सरकार द्वारा फिलहाल सिर्फ सीनियर कक्षाओं के लिए क्लासेस के आयोजन की छूट दी गयी है. राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स के लिए आज, 1 फरवरी से फिजिकल क्लासेस आज से आयोजित किये जाने की जानकारी शिक्षा मंत्री द्वारा दी गयी थी. स्कूलों में सोशल डिस्टैंसिंग और मास्क/फेस कवर जरूरी सावधानियां सभी के लिए सुनिश्चित करनी आवश्यक होंगी.

कर्नाटक में फुल-डे क्लासेस

बात करें कर्नाटक की तो यहां राज्य सरकार ने सीनियर कक्षाओं – 9वीं, 10वीं और प्री-यूनिवर्सिटी के पहले और दूसरे वर्ष के स्टूडेंट्स के लिए फुल-डे क्लासेस के आयोजन का निर्णय लिया गया है. सरकार की तरफ की गयी घोषणा के अऩुसार यह निर्णय स्टूडेंट्स की हेल्थ और एजुकेशन दोनो को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. सरकार ने फुल-डे क्लासेस के लिए तकनीकी परामर्श समिति की सलाह के बाद अनुमति दी गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने लूट के बाद व्यवसायी की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

दूसरी बार पापा बने कपिल शर्मा, गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

Next Post
कपिल शर्मा को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

दूसरी बार पापा बने कपिल शर्मा, गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d