BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जुलाई से खुलेंगे स्कूल और अगस्त से कॉलेज

by bnnbharat.com
June 4, 2020
in समाचार
जुलाई से खुलेंगे स्कूल और अगस्त से कॉलेज
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा: अनलॉक-1 की शुरुआत के साथ ही हरियाणा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने की कोश‍िशें शुरू कर दी हैं. सरकार ने जुलाई से स्कूल और अगस्त से कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई शुरू कराने का फैसला किया है. इसके लिए सरकार ने एक तय व्यवस्था तैयार की है. इसके अनुसार पहले चरण में दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास की पढ़ाई होगी.

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि स्कूल एक तय चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं क्लास की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू करेंगे. इसके बाद छठी, सातवीं, आठवीं और नौवीं क्लास की पढ़ाई इसके 15 दिन बाद शुरू करें.

डायरेक्टोरेट स्कूल एजुकेशन ने डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन आफिसर्स को एक समिति गठन करने के लिए कहा है जो 7 जून तक स्कूल खोलने को लेकर अपने फीडबैक समेत रिपोर्ट पेश करेगी.

उन्होंने कहा कि लेकिन प्राइमरी कक्षाओं की पढ़ाई अगस्त से शुरू किए जाने की योजना है. प्राइमरी की कक्षाएं भी स्कूल शिफ्ट में चलाएंगे. इसमें आधे स्टूडेंट्स पहली शिफ्ट और आधे दूसरी शिफ्ट में पढ़ेंगे. फिलहाल अभी ये तय नहीं किया गया है कि ये मॉर्निंग या इवनिंग शिफ्ट्स होंगी या अल्टरनेट दिन में, अभी स्कूल इस पर एक रूपरेखा तैयार करेंगे.

बता दें कि शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया है कि कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए कुछ डेमो क्लास चलाई जाएंगी. क्लास को दो शिफ्ट में चलाने के लिए पेरेंट्स, टीचर्स, विशेषज्ञ समेत सभी हितधारकों से बात की जाएगी ताकि स्कूलों में पढ़ाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित किया जा सके. इसके लिए स्कूलों में स‍िटिंग अरेंजमेंट भी पूरी तरह बदला जाएगा. बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पूरे देश में 16 मार्च से ही स्कूल कॉलेज बंद हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आरोग्य सेतु से ही जेनरेट हों मूवमेंट के पास: दुष्यंत चौटाला

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे नहीं रहे, मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

Next Post
वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे नहीं रहे, मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडे नहीं रहे, मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d