BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फरवरी से इन राज्यों में खुल जाएंगे स्कूल, देखिए लिस्ट और जानिए नियम

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
Unlock 4: इस राज्य में 21 सितंबर से नहीं खुलेंगे स्कूल और कॉलेज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  देश में कोरोना महामारी को लेकर हालात में लगातार सुधार हो रहा है. दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भी जारी है, जिसमें स्वदेशी वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है. इस बीच, जनजीवन तेजी से पटरी पर लौट रहा है.

पंजाब समेत कुछ राज्यों ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोल दिए हैं. अब फरवरी से अन्य राज्य भी स्कूल खोलने जा रहे हैं. पंजाब में तो पहली से लेकर 12वीं तक की सभी कक्षाएं फरवरी में चालू हो जाएंगी. अभी तक ज्यादातर राज्यों ने 5वीं और उससे नीचे की कक्षाओं की क्लासेस शुरू नहीं की है.

गुजरात से ताजा खबर है कि यहां स्कूलों को सैनेटाइजेशन किया जा रहा है. यहां 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं. गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ासमा ऐलान कर चुका हैं कि अभी स्कूल में केवल 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र ही पढ़ाई करेंगे. हालात की समीक्षा के बाद अन्य कक्षाओं को खोलने पर फैसला होगा.

पंजाब पहला राज्य: कोरोना काल में स्कूल खोलने वाला पंजाब पहला राज्य रहा. यहां 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले ही खोले जा चुके हैं. यहां से ताजा खबर यह है कि पंजाब सरकार ने 1 फरवरी से पहली और दूसरी की कक्षाएं खोलने का फैसला किया है.

तेलंगाना से खबर है कि यहां 9वीं से 12वीं के स्कूल में 1 फरवरी से खोल दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने एक हाईलेवल मीटिंग के बाद यह फैसला किया है. साथ ही इंटरमीडिएट और डिग्री क्लासेस भी 1 फरवरी से शुरू हो जाएंगी.

बिहार में भी फैसला संभव: बिहार में भी स्कूल खोलने पर आज फैसला हो सकता है. यहां बीते 9 माह से स्कूल बंद है. 30 जनवरी को प्रदेश की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की होने वाली है. बैठक में पहली से आठ तक के स्कूलों को खोलने पर विचार किया जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि फरवरी से निचली कक्षाओं को भी खोला जा सकता है.

राजधानी दिल्ली में स्कूल खोलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है. शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया कह चुके हैं कि जब कोरोना वैक्सीन नहीं लग जाती, तब तक बच्चों को स्कूल बुलाना सही नहीं रहेगी.

जहां-जहां स्कूल खोले जा रहे हैं, वहां माता-पिता की लिखित अनुमति के बाद ही बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है. मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पूरा पालन किया जा रहा है. 50 फीसदी बच्चों के साथ ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चालान कटने पर ड्राइवर ने खुद पर डीजल उड़ेलकर किया आत्‍मदाह का प्रयास

Next Post

बच्चों की लड़ाई में CRPF जवान ने पड़ोसी को मारी गोली

Next Post
अपराधियों ने थाने के सामने एक शख्स को मारी गोली, मौत

बच्चों की लड़ाई में CRPF जवान ने पड़ोसी को मारी गोली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d