यूपी: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित स्कूलों को एक जुलाई से खोलने का ऑर्डर हो गया. इस दौरान सिर्फ प्रिंसिपल और टीचर्स ही स्कूल जाएंगे.
स्कूल खुलने के बाद टीचर्स को दूसरे टास्क के साथ ही यूनिफॉर्म और किताबें बांटने की जिम्मेदारी दी गई है. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराना एक टफ टास्क होगा.
किताबें और यूनिफॉर्म बांटने को लेकर टीचर्स भी टेंशन में हैं. उनका कहना है कि पैरेंट्स और स्टूडेंट्स में सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कराना बेहद मुश्किल होगा. वजह, इसको लेकर कोई भी प्लानिंग नहीं हुई है.
यूनिफार्म और किताबों के वितरण की जानकारी पर बच्चों के साथ ही पैरेंट्स भी स्कूल तक पहुंच जाते हैं. इन्हें हर रोज नियमित संख्या में आने और स्कूल में एंट्री के लिए रूल्स फॉलो करने को कहना भी आसान नहीं होगा.
वहीं सेनेटाइजेशन को लेकर क्या इंतजाम होंगे, इसको लेकर भी कोई क्लियर डायरेक्शन नहीं है. एक अन्य परेशानी अंचल के क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना केसेज हैं. ऐसे में कौन कोरोना पॉजिटिव नहीं है, यह पता लगाना भी एक बड़ा सिरदर्द होगा.

