BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

6 हजार रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियों के लिए जल्द निकलेगा विज्ञान

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
6 हजार रिक्त सरकारी पदों पर नियुक्तियों के लिए जल्द निकलेगा विज्ञान
Share on FacebookShare on Twitter

प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ अन्य सेवाओं के लिए होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार ने अपनी घोषणा के अनुरूप रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए कवायद तेज कर दी है. इस बात की प्रबल संभावना दिख रही है कि इसी महीने बड़े पैमाने पर नियोजन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. कार्मिक विभाग के पास अभी तक छह हजार के करीब रिक्तियों की सूची तैयार हो चुकी है, जिसमें लंबी सूची विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों की है. प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सेवाओं के अधिकारियों के लिए भी रिक्तियों की सूची कार्मिक विभाग को मिल चुकी है. 

कार्मिक विभाग ने पिछले दिनों सभी विभागों से रिक्तियों के संबंध में जानकारी तलब की थी. तमाम विभागों से इस आलोक में जानकारी भी प्राप्त हो चुकी है. अब तक की जानकारी के अनुसार झारखंड प्रशासनिक सेवा के 84, झारखंड नगरपालिका सेवा के 65, झारखंड शिक्षा सेवा से 41 समेत 250 के करीब अधिकारियों की आवश्यकता तत्काल है. इसके लिए सातवीं जेपीएससी का आयोजन किया जाएगा. साथ ही अन्य सेवाओं के अधीन अधिकारियों और कर्मचारियों की रिक्तियां भी कार्मिक विभाग तक पहुंच चुकी हीं.

इनमें से कई परीक्षाएं झारखंड कर्मचारी आयोग के माध्यम से आयोजित होंगी जिन्हें छोड़कर शेष परीक्षाओं के आयोजन के लिए झारखंड लोकसेवा आयोग को एक-दो दिन में पत्र लिख दिया जाएगा. इसके बाद जेपीएससी परीक्षा के आयोजन के लिए विज्ञापन निकालेगा.

सूत्रों के अनुसार, विज्ञापन इसी माह निकालना है. पूर्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनवरी माह में जेपीएससी की ओर से विज्ञापन निकाले जाने की घोषणा भी कर चुके हैं. जहां तक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का मामला है, यहां से विज्ञापन तभी निकल पाएगा जब राज्य में आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

सोनी कुमारी के आवेदन से संबंधित मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी सरकार को इंतजार है. हाईकोर्ट ने नियोजन नीति को भी रद्द कर दिया है. इस मामले में कमेटी बनाकर सरकार ने रिपोर्ट तलब की है. जिन सेवाओं के लिए परीक्षा होगी, उनमें झारखंड प्रशासनिक सेवा, झारखंड नगरपालिका सेवा, झारखंड शिक्षा सेवा, झारखंड निबंधन सेवा, झारखंड नियोजन सेवा, झारखंड प्रोबेशन सेवा, झारखंड गृहरक्षक सेवा, झारखंड कारा सेवा, सामाजिक सुरक्षा सेवा और  सहकारिता सेवा शामिल है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सात लड़कियों को दिल्ली से कराया गया मुक्त

Next Post

हजारीबाग के रहने वाले IPS अफसर ‘कृष्ण प्रकाश’ ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, जीता ‘आयरन मैन’ का खिताब

Next Post
हजारीबाग के रहने वाले IPS अफसर ‘कृष्ण प्रकाश’ ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम,  जीता ‘आयरन मैन’ का खिताब

हजारीबाग के रहने वाले IPS अफसर ‘कृष्ण प्रकाश’ ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, जीता 'आयरन मैन' का खिताब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d