BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैज्ञानिकों का दावा: पानी कोरोना वायरस को मारने में है सक्षम

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in समाचार
कोरोना आपदा में धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर बरतें सतर्कता
Share on FacebookShare on Twitter

Coronavirus: रूसी वैज्ञानिकों का दावा,

मास्को:  कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथों की साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हाथों को बार-बार साबुन से धोने के लिए कहा जा रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच दुनियाभर के वैज्ञानिक इससे बचने के उपाय ढूंढ रहे हैं. इसी बीच रूस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना पानी से पूरी तरह खत्म हो जाता है. यह अध्ययन स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी वेक्टर द्वारा किया गया है.

पानी के उबलने से वायरस पूरी तरह नष्ट

इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पानी कोरोना को 72 घंटे के अंदर लगभग पूरी तरह खत्म कर सकता है. वैज्ञानिकों ने दावा किया कि 90 फीसदी वायरस के कण 24 घंटे और 99.9 फीसदी कण कमरे के सामान्य तापमान पर रखे पानी में मर जाते हैं. अध्ययन के मुताबिक, उबलते पानी के तापमान पर कोरोना वायरस मर जाता है. हालांकि कुछ स्थितियों में वायरस पानी में रह सकता है, लेकिन यह समुद्री या ताजे पानी में नहीं बढ़ता है. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि पानी के उबलने से वायरस पूरी तरह नष्ट हो जाता है.

एक जगह ज्यादा देर नहीं रहता कोरोना

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि कोरोना वायरस स्टेनलेस स्टील, लिनोलियम, कांच, प्लास्टिक और सिरेमिक सतह पर 48 घंटे तक सक्रिय रहता है. वहीं शोध में कहा गया कि वायरस एक जगह टिक कर नहीं रहता और ज्यादातर घरेलू कीटाणुनाशक इसे खत्म करने में प्रभावी होते हैं.

आधे मिनट में कोरोना पर वार

रिसर्च के मुताबिक, 30 फीसदी कॉन्सन्ट्रेशन के एथिल और आइसोप्रोपाइल एल्कोहल आधे मिनट में वायरस के एक लाख कणों को मार सकते हैं. ये नया अध्ययन पिछले उन दावों को खारिज करता है, जिसमें कहा गया था कि वायरस को खत्म करने के लिए 60 फीसदी से ज्यादा कॉन्सन्ट्रेशन वाले अल्कोहल की जरूरत होती है. वहीं नई स्टडी के मुताबिक सतह को कीटाणु मुक्त करने में क्लोरीन भी काफी कारगर साबित हुआ है और क्लोरीन से डिसइंफेक्ट करने पर सार्स कोविड-2 30 सेकेंड के भीतर पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेमचंद जयंती पर विशेष, रंगकर्मी दिनकर ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये जमशेदपुर व चाईबासा में बड़े भाई साहब की प्रस्तुति दी

Next Post

चक्रधरपुर में भारत स्काउट गाईड्स ने मनाया विश्व स्कार्फ दिवस, लिया शपथ

Next Post
चक्रधरपुर में भारत स्काउट गाईड्स ने मनाया विश्व स्कार्फ दिवस, लिया शपथ

चक्रधरपुर में भारत स्काउट गाईड्स ने मनाया विश्व स्कार्फ दिवस, लिया शपथ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d