BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UPDATE: सिंधिया ने BJP का थामा दामन, राज्यसभा की सीट पक्की

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
UPDATE: सिंधिया ने BJP का थामा दामन, राज्यसभा की सीट पक्की

UPDATE: सिंधिया ने BJP का थामा दामन, राज्यसभा की सीट पक्की

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजनीति के ‘महाराज’ ज्योतिरादित्य सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं. बता दें कि होली के मौके पर सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उनके जाने के साथ ही 22 विधायकों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

अपडेट:

02.33 PM: भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और हर्ष चौहान को भेज सकती है. सिंधिया के पार्टी ज्वाइन करने के साथ ही इसका ऐलान हो जाएगा.

02.30 PM: ज्योतिरादित्य सिंधिया की भाजपा में एंट्री के साथ ही पार्टी में नाराजगी की बात सामने आई है. मध्य प्रदेश बीजेपी के नेता प्रभात झा ने इस बारे में पार्टी आलाकमान को बताया है.

02.10 PM: घर से निकलते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आपको पता है कि मैं कहां जा रहा हूं. इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं वहां पर ही मीडिया से बात करूंगा.

02.08 PM: ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के दौरान अमित शाह भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हो सकते हैं. अब से कुछ देर में अमित शाह बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे.

02.00 PM: मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा बीजेपी के मुख्यालय पहुंच गए हैं. अब से कुछ देर में ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी ज्वाइन करेंगे.

01.38 PM: बीजेपी नेता जफर इस्लाम अभी ज्योतिरादित्य सिंधिया के घर पहुंचे हैं, वो ही इन्हें बीजेपी दफ्तर तक लेकर जाएंगे. जहां जेपी नड्डा की मौजूदगी में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा का दामन थामेंगे.

12.31 PM: ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने में कुछ देरी हुई है. सिंधिया अब दोपहर को 2 बजे भाजपा में शामिल होंगे. पहले पार्टी की ओर से दोपहर 12.30 बजे का समय दिया गया था. बीजेपी सूत्रों ने दावा किया है कि जेपी नड्डा अभी संसद के किसी काम में बिजी हैं, इसी वजह से सिंधिया की एंट्री में देरी हुई है.

12.20 PM: कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बागी 19 विधायकों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि कोई भी विधायक सिंधिया जी के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसे में कांग्रेस की सरकार बहुमत में है. सज्जन सिंह ने दावा किया कि विधायकों को मिसलीड करके बेंगलुरु लाया गया है.

12.06 PM: अब से कुछ देर में ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दिल्ली आवास से निकलेंगे. वह सीधा भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के लिए रवाना होंगे.

11.45 AM: मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अब जयपुर के लिए रवाना हो रहे हैं. कांग्रेस की ओर से जयपुर में एक रिजॉर्ट बुक किया गया है, जहां सभी विधायक रुकेंगे.

11.35 AM: हरियाणा के मानेसर के जिस रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रुके हुए हैं, वहां पर हरियाणा CID को तैनात किया गया है.

11.32 AM: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मध्य प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है.

11.30 AM: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात करने पहुंचे हैं.

11.26 AM: कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने आजतक से बातचीत में कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आदर्शों के साथ कंप्रोमाइज किया है, सच्चा कांग्रेसी ऐसा नहीं करता है. गौरव ने कहा कि युवा वर्ग जो बेरोजगारी से परेशान है, मध्य प्रदेश सरकार युवा वर्ग और किसानों के लिए काम कर रहे थी. उन्होंने कहा कि सिंधिया जी ने आदर्शों के साथ बलिदान किया. जितना सम्मान उनको कांग्रेस पार्टी में मिलता था, उसका 10 % भी सम्मान भाजपा में नहीं मिलने वाला है.

11.00 AM: ज्योतिरादित्य सिंधिया आज दोपहर 12.30 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे. इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके साथ रहेंगे.

10.31 AM: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन ने दावा किया है कि उनकी सरकार पर कोई खतरा नहीं है, सभी विधायक मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं. हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे और 2023 तक सरकार बनाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरकार सुरक्षित है, महाराष्ट्र नहीं आएगा ‘मध्यप्रदेश वायरस’: संजय राउत

Next Post

जहां चाह वहां राह…चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की बेटी बनी IPS

Next Post
जहां चाह वहां राह…चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की बेटी बनी IPS

जहां चाह वहां राह...चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी की बेटी बनी IPS

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d