जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना मंगलवार देर शाम स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई. इस दौरान दोनों वापस में भीड़ गए. वहीं बात बात पर मामला बढ़ गया और स्कूटी सवार गोलमुरी निवासी अंशुल कुमार को बाइक सवार कुणाल कुमार ने चाकू मारकर घायल कर दिया.
घटना को अंजाम देने के बाद कुणाल मौके से फरार हो गया. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने अंशुल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा चाकूबाजी में अंशुल के गले में काफी चोट लगी है.
उधर घायल अंशुल ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अपने घर से नया कोर्ट की ओर जा रहा था. उस दौरान छायानगर के पास उनकी स्कूटी के आगे जा रहे बाइक सवार ने बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी मोड़ दी. जिससे दोनों की गाड़ी टकड़ा गई. इसका विरोध करने पर बाइक सवार युवक बाइक खड़ी कर आया और गाली-गलौज करते हुए उसके गले पर चाकू से हमला कर युवक फरार हो गया.
वहीं शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच घायल को एमजीएम पहुंचाया. वहीं सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस मामले की पूछताछ कर जांच में जुट गई है.

