यूपी: तेलियरगंज से कोचिंग पढ़कर शनिवार शाम स्कूटी से घर जा रहे दो नाबालिग छात्रों की हादसे में मौत हो गई. एक का नाम रितेश कुमार सिंह (17) व दूसरा शशांक जायसवाल (16) है. फाफामऊ गंगा पुल के पास उनकी स्कूटी में बस ने टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह स्कूटी लेकर सड़कर पर गिर पड़े. हेलमेट न पहनने की वजह से गिरते ही सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आ गई. ब्लड ज्यादा बह जाने से दोनों मौके पर दम तोड़ दिया. यह देख बस सहित चालक लखनऊ की तरफ भाग निकला. खबर मिलते ही पहुंचे फाफामऊ चौकी इंचार्ज द्वारा बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया.
सीआरपीएफ जवान हैं एक के पिता
फाफामऊ शांतिपुरम कॉलोनी निवासी रितेश के पिता बृजेंद्र सिंह पडि़ला ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ में तैनात हैं, जबकि रितेश के दोस्त शशांक के पिता राजेंद्र प्रसाद सिविल लाइंस स्थित किसी शराब की दुकान पर काम करते हैं. राजेंद्र भी परिवार के साथ शांतिपुरम कॉलोनी में रहता है. एक ही कॉलोनी में रहने की वजह से रितेश और शशांक में गहरी दोस्ती थी. शशांक गुरुकुल मांटेसरी शांतिपुरम में कक्षा 11 का छात्र था. जबकि रितेश प्रयागराज पब्लिक स्कूल शांतिपुरम में कक्षा 11 में पढ़ाई करता था. दोनों दोस्त रितेश और शशांक स्कूटी से शनिवार को तेलियरगंज कोचिंग पढ़ने आए थे. शाम करीब पांच बजे कोचिंग के बाद वह घर शांतिपुरम जा रहे थे. फाफामऊ गंगा पुल के पास बस ने स्कूटी में टक्कर मार दिया. टक्कर लगते ही स्कूटी लेकर दोनों सड़क पर गिर पड़े. यह देख लोग जब तक पहुंचते बस लेकर चालक भाग निकला. पब्लिक पहुंचती तो दोनों दम तोड़ चुके थे. सूचना फाफामऊ चौकी इंचार्ज पहुंच गए. तब तक हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई.
हादसे में दो छात्रों की मौत हुई है. टक्कर मारने वाली बस को लेकर चालक भाग निकला. बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है. जाम जैसी कोई बात नहीं थी. दोनों स्कूटी से कोचिंग पढ़कर वापस लौट रहे थे.

