BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों की ढंग से की जाए स्क्रीनिंग: CM योगी

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
क्वारंटाइन सेंटर में मजदूरों की ढंग से की जाए स्क्रीनिंग: CM योगी

क्वारंटीन सेंटर में मजदूरों की ढंग से की जाए स्क्रीनिंग: CM योगी

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते देश में जारी लॉकडाउन के बीच कई राज्यों से प्रवासी मजदूर और छात्र तथा कामगार इन दिनों उत्तर प्रदेश लौट रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बाहर से वापस आए मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर में रखने का निर्देश जारी किया है. इसके अलावा मजदूरों की ढंग से स्क्रीनिंग करने को भी कहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन में व्यवस्थाओं का सतत निरीक्षण किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को साफ-साफ हिदायत दी कि किसी भी काम में शिथिलता ना बरती जाए. मजदूरों के खाने-पीने का सही से ध्यान रखा जाए.

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक क्वारंटीन सेन्टर में पर्याप्त और अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाए. सप्लाई चेन को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए. उन्होंने कहा कि बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को पहले क्वारंटीन सेंटर में रखा जाए और उनकी सही ढंग से स्क्रीनिंग की जाए.

इसके अलावा सीएम ने निर्देशित किया कि यदि कोई भी कामगार स्वस्थ है तो उनको खाद्यान्न किट उपलब्ध कराकर होम क्वारंटीन किया जाए. इस दौरान उनके गन्तव्य तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की जाए.

वहीं, अस्वस्थ होने पर उन्हें समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए. साथ ही सभी जिलाधिकारी कोरोना उपचार में लगी मेडिकल टीम का निरीक्षण करें.

सीएम योगी ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया कि बाहर से ट्रेनों से आ रहे प्रवासी कामगारों के सम्बन्ध में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए. सुरक्षा बलों में कोरोना इन्फेक्शन रोकने के लिए उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने की बात कही. इसके लिए सुरक्षाबलों के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने की बात कही.

सीएम योगी ने पीपीई किट, सैनिटाइजर, एन-95 मास्क आदि की पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि लेवल-1, लेवल-2, लेवल-3 कोविड अस्पतालों की क्षमता का भी तेजी से विस्तारीकरण किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में अगले दो हफ्तों तक लॉकडाउन लागू रहेगा: हेमंत सोरेन

Next Post

पदाधिकारी की बात न सुननेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : इरफान

Next Post
पदाधिकारी की बात न सुननेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई: इरफान

पदाधिकारी की बात न सुननेवालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : इरफान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d