गीतेश अग्निहोत्री
कानपुर : बिना मास्क के फरियाद लेकर तहसील आने वाले लोगों को मैथा तहसील के एसडीएम रामशिरोमणि ने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर मास्क वितरित किया. एसडीएम ने मंगलवार की दोपहर देखा कि कई फरियादियों ने मास्क नही लगाया है. इसी बीच अधिवक्ता दुर्गेश त्रिपाठी मास्क लेकर पहुंच गए. एसडीएम ने फरियादियों को समझाया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग बहुत जरूरी है. इस मौके पर अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र त्रिपाठी, रविकांत, ब्रजबिहारी दुबे आदि मौजूद रहे.

