गीतेश अग्निहोत्री,
कानपुर: कानपुर देहात के मैथा तहसील क्षेत्र के मांडा ग्राम सभा के मजरा नारेपुरवा में कीमती जमीन तीन विस्वा जमीन पर अवैध कब्जे को लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम ने शनिवार को बुलडोजर से गिरवा दिया.
एसडीएम ने बताया कि रामसजीवन पुत्र मंगली प्रसाद, चंद्रपाल पुत्र ब्रह्मदीन व सर्वेश, नरेश, छोटे पुत्र पुत्तीलाल कब्जा कर पक्का निर्माण करने में जुटे थे. लेखपाल नंदकिशोर से जगह की नाप जोख कराई. अवैध कब्जेदारों को चेतावनी भी दी गई.
इसके बाद भी अवैध निर्माण जारी रहा. शनिवार को एसडीएम रामशिरोमणि, तहसीलदार रामशंकर, थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ नारेपुरवा में अवैध निर्माण गिरवाने के लिए पहुंच गए. कुछ देर में जेसीबी ने अवैध कब्जा हटा दिया.

