हजारीबाग (बरकट्ठा): प्रखंड स्थित एनएच 2 पर सिक्स लेन व फ्लाईओवर का निर्माण कार्य व यातायात व्यवस्था को लेकर एसडीओ राजेश्वर नाथ आलोक, एसडीपीओ मनीष कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण किया.
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आगामी रामनवमी पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए एनएच 2 का निरीक्षण किया गया.
Also Read This: स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना से सुरक्षा उपाय को लेकर बैठक
बताते चले कि प्रखंड में फ्लाईओवर का कार्य प्रगति पर है. जहां निर्माण एजेंसी द्वारा सड़क सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है. जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है.
एसडीपीओ व एसडीओ ने निर्माण एजेंसी को मापदंडों के अनुसार, सुरक्षा का ख्याल रखते हुए सिक्स लेन सड़क निर्माण व फ्लाईओवर निर्माण करने का निर्देश दिया. सड़क पर जाम व दुर्घटना की स्थिति न बने इस पर ध्यान देने की बात कही गई.
Also Read This: 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की कोई योजना नहीं: अनुराग ठाकुर
निरीक्षण के दौरान सीओ निर्मल सोरेन, सीआई फिरोज अख्तर, रिलायन्स के परियोजना निदेशक चंदन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार व निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे.

