नामकुम प्रखंड में योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा
नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना के तहत कार्यों का भी लिया जायजा
अनुमंडल पदाधिकारी, रांची लोकेश मिश्रा ने आज नामकुम प्रखंड में मनरेगा योजना की गहन समीक्षा की।
अनुमंडल पदाधिकारी रांची ने सभी ग्राम रोजगार सेवक एवं पंचायत सेवक को निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्रति पंचायत कम से कम 200 से 250 मानव दिवस का सृजन किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक योजना मनरेगा के तहत ली जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम मिल सके।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नीलांबर पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत सभी पंचायतों में ट्रेंच सह बंड, फिल्ड बंड, नाला निर्माण, नाला पुनर्जीवन एवं सोक पिट की योजना ली जाए।
अनुमंडल पदाधिकारी ने नामकुम प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में मनरेगा अंतर्गत नाला पुनर्जीवन, लूज बोल्डर स्ट्रक्चर को जाकर देखा एवं कार्यस्थल पर काम करते मजदूर एवं मस्टर रोल पाया।

