BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एसडीओ सदर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ने विभिन्न दुकानों-प्रतिष्ठानों की जांच, दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर 16 दुकानों/प्रतिष्ठानों को दिया गया नोटिस

by bnnbharat.com
March 18, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः– कोरोना के बढ़ते संक्रमण की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बढ़ा दी गयी है. उपायुक्त रांची के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर जांच की जा रही है.

इसी क्रम में आज दिनांक 18 मार्च 2021 को अनुमण्डल पदाधिकारी रांची श्रीमती समीरा एस और कार्यपालक दंडाधिकारी श्री राकेश रंजन उरांव द्वारा रांची शहर में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की गयी.

पदाधिकारियों द्वारा हरिओम टावर, न्यूक्लियस माॅल, अटल वेंडर मार्केट, सर्कुलर रोड के विभिन्न दुकानों की जांच की गयी. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए बंद करा दिया गया.

16 दुकानों/प्रतिष्ठानों को दिया गया नोटिस

जांच के क्रम में 16 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया. इन सभी दुकानों/प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया. न्यूक्लियस माॅल के 03, पंचवटी प्लाजा के 04, अटल वेंडर मार्केट के 03, हरिओम टावर के 03 और सर्कुलर रोड के 03 दुकानों को नोेटिस दिया गया. सभी को सख्त चेतावनी दी गयी कि भविष्य में दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के कार्रवाई की जायेगी.

अनुमण्डल पदाधिकारी रांची श्रीमती समीरा एस और कार्यपालक दंडाधिकारी श्री राकेश रंजन उरांव द्वारा सर्कुलर रोड पर लगाये विभिन्न मोबाइल एसेसरीज स्टाॅल और खोमचे वालों की भी जांच की गयी. सभी को मास्क के इस्तेमाल, सोशल डिस्टेंसिंग और सेनेटाइजर का उपयोग करने का निदेश दिया गया. 

आपको बतायें कि उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के निदेशानुसार कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर पूरे जिले में टीम बनाकर जांच की जा रही है. निर्देशों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा संबंधित दुकानों/प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन महीने के अंदर बाल अधिकार संरक्षण आयोग का होगा गठन -जोबा मांझी

Next Post

दो पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

Next Post
दो पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

दो पुलिस पदाधिकारी सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d