BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री मिथिलेश के गढ़ में एसडीओ का आतंक

मंत्री ने सीएम से बात करने का दिलाया भरोसा, उपायुक्त ने कहा- कार्रवाई होगी

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
मंत्री मिथिलेश के गढ़ में एसडीओ का आतंक

मंत्री मिथिलेश के गढ़ में एसडीओ का आतंक

Share on FacebookShare on Twitter

चाईबासा : चाईबासा में एसडीओ के रवैया से व्यवसायियों में उबाल है. एसडीओ के खिलाफ व्यवसाई वर्ग सड़क पर उतर आए है एवं अपने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए. व्यापारियों ने एसडीओ परितोष कुमार ठाकुर के रवैया पर नाराजगी जताते हुए राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर जो कि पूर्व में चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष रह चुके हैं से उम्मीद जताई है कि वह अपने स्तर से व्यापारियों को मदद करेंगे.  मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि कि वे मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे.
चाईबासा के कई व्यापारियों ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर से मदद मांगी है और सदर अनुमंडल पदाधिकारी के आचरण पर सवाल उठाया है. एसडीओ द्वारा प्रत्येक दिन व्यापारियों के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की बात कही गई है । मंत्री मिथिलेश ठाकुर का चाईबासा से पुराना संबंध और राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। ऐसे में उनसे व्यापारियों ने राहत की गुहार लगाई है.
चाईबासा के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने चाईबासा के उपायुक्त अरवाराज कमल को पत्र के माध्यम से एसडीओ द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की शिकायत की है साथ ही कपड़ा पट्टी और राजा वाली गली में दुकानदारों को डराने और सामानों को लात मारने की बात कही है. कोरोना काल में एसडीओ के इस रवैया से लोगों एवं व्यापारियों में असंतोष और डर पैदा हो गया है । उपायुक्त ने एसडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने और कार्मिक विभाग को शिकायत किए जाने की बात कही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चंबल एक्सप्रेस-वे अब जाना जाएगा चंबल प्रोग्रेस-वे के नाम से

Next Post

Corona Breaking : झारखण्ड में 686 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

Next Post
Corona Breaking : झारखण्ड में 686 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

Corona Breaking : झारखण्ड में 686 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d