रांची शहरी क्षेत्र में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच
कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर की गयी जांच
रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 21 सितंबर 2020 को कार्यपालक दंडाधिकारी, रांची मेरी मड़की ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर विभिन्न दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की.
जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया.
03 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
जांच के क्रम में 03 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया, जिसके बाद नोटिस देकर उक्त दुकानों को स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.
जिन दुकानों प्रतिष्ठानों को सील किया गया, उनके नाम निम्न हैं:-
1. कावेरी रेस्टुरेंट, लालपुर.
2. वंडर लैंड, लालपुर.
3. सतीश केजरीवाल, स्पेयर पार्ट्स शॉप, लालपुर.
उपायुक्त, रांची छवि रंजन के निर्देशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है. जिन दुकानों/प्रतिष्ठानों में दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है.

