BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हजरत निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों की तलाश शुरू

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in समाचार
हजरत निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों की तलाश शुरू

हजरत निजामुद्दीन के तबलीगी जमात में शामिल हुए 3 दर्जन से अधिक लोगों की तलाश शुरू

Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड के अलग-अलग जिले के रहने वालों की तलाश

रांची: नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन में धार्मिक सम्मेलन तबलीगी जमात में शामिल होकर झारखंड वापस लौटे तीन दर्जन से अधिक लोगों की जोर-शोर से तलाश शुरू हो गयी है.

विशेष शाखा से रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित जिलों में ऐसे लोगों की तलाश शुरू हो गयी है. पुलिस विभाग के विशेष शाखा की ओर से दो दिन पहले ही ऐसे 37 लोगों की सूची संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को मोबाइल नंबर के साथ भेजा है.

Also Read This: डाकघर में मिलेंगे साबुन और हैंडवॉश

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक सम्मेलन तबलीग जमात में शामिल होने वाले झारखंड के 37 लोगों की पहचान हुई है.

जिनमें बोकारो 1, चतरा 2, देवघर 2, धनबाद 9, दुमका 1, जमशेदपुर 2, गढ़वा 1, गिरिडीह 1,गोड्डा 1, गुमला 1, हजारीबाग 1, जामताड़ा 1, खूंटी 1, कोडरमा 1, लातेहार 1, लोहरदगा 1, पाकुड़ 1,पलामू 1, रामगढ़ 1, रांची 3, साहिबगंज 1, सरायकेला 1,सिमडेगा 1 और चाईबासा 1 के लोग शामिल है.

विशेष जांच की ओर से भेजी गयी रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है ये सभी 37 लोग पिछले 1 सप्ताह के दौरान निजामुद्दीन तबलीगी जमात में शामिल होकर झारखंड लौटे हैं.

इधर, झारखंड में कोरोना पॉजिटिव संबंधी एक मामला सामने आने के बाद कई लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.

जमात में शामिल एक मलेशियाई महिला जो रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में रह रही थी, वह भी कोरोना पॉजिटिव पायी गई है.

वहीं रांची के हिंदपीढ़ी स्थित एक मस्जिद से 17 विदेशी नागरिक समेत जिन 24 लोगों को प्रशासन ने क्वारंटाइन में भेजा गया है, उनसभी के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है.

रांची के अलग-अलग भागों से पकड़े गए 28 विदेशी मुस्लिम से जब पूछताछ की गई तो सब ने बताया कि वह सभी भारत जमात पर आए हुए है.

इस सूचना के बाद एनआइए, इंटेलिजेंस ब्यूरो सहित अन्य खुफिया एजेंसियां इनके मंसूबों का पता लगा रही है.

Also Read This: मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने गरीबों को खिलायी खिचड़ी

जानकारों के मुताबिक भारत में तबलीगी जमात का केंद्र निजामुद्दीन मरकज है. देश ही नहीं पूरी दुनिया से जमात (धार्मिक लोगों की टोली, जो इस्लाम के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए निकलते हैं) निजामुद्दीन मरकज पहुंचती है. मरकज में तय किया जाता है कि देशी या विदेशी जमात को भारत के किस क्षेत्र में जाना है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुठभेड़ में ढेर नक्सली की शिनाख्त, 2 लाख का इनामी था दिनेश्वर उरांव

Next Post

मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझती रही, नहीं मिल पाया सरकारी एंबुलेंस, समाजसेवी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Next Post
मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझती रही, नहीं मिल पाया सरकारी एंबुलेंस, समाजसेवी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

मंजूषा कुजूर प्रसव पीड़ा से जूझती रही, नहीं मिल पाया सरकारी एंबुलेंस, समाजसेवी ने पहुंचाया हॉस्पिटल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d