BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेबी ने चलाया हंटर, 20 कंपनियों से 3.3 करोड़ रुपये लौटाने को कहा

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
सेबी ने चलाया हंटर, 20 कंपनियों से 3.3 करोड़ रुपये लौटाने को कहा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली: पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को विभिन्न बाजार नियमों का उल्लंघन करने को लेकर 20 कंपनियों को 3.3 करोड़ रुपये लौटाने को कहा है। सेबी के इस आदेश में कहा गया है कि यह राशि कंपनियों द्वारा संयुक्त रूप से अथवा अलग-अलग देना होगा। सेबी का यह आदेश उसके द्वारा सितंबर, 2011 से लेकर सितंबर, 2012 के बीच की गई जांच के बाद जारी किया है। सेबी ने जांच में पाया कि — बीजे इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंसियल कंसल्टेंट्स, सुधीर जैन और एवरसाइट ट्रेडकॉम — जिन्हें पहले प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से रोका गया था, वह बाजार में कारोबार कर रही थी।

सेबी का कहना है कि बाजार में कारोबार से रोकी गई कंपनियां धन को सीधे अन्य कारोबार कंपनियों — नीलांचल मर्केटाइल, दिब्यदृष्टि मर्चेंटस और दिव्यादृष्टि ट्रेडर को भेज रही थी। कुछ मामलों ने उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर कुछ दूसरे जरियों से धन हस्तांतरण किया। इनमें स्टुपेंडर्स ट्रेडर्स प्रा.लि और फलैक्स ट्रेड प्रा.लि. शामिल हैं। ये ट्रेडिंग कंपनियां इसके बदले में धन को विभिन्न शेयर ब्रोकरों को हस्तांतरित करती थी। इस प्रकार कारोबार से रोकी गई कंपनियों ने पूंजी बाजार में कारोबार के लिये काफी घुमावदार तरीका अपनाया ताकि सेबी के आदेश को धोखा दिया जा सके।

सेबी के आदेश में कहा गया है कि जांच अवधि के दौरान ऐसे 120 मौके सामने आये हैं जब रोक गई कंपनियों से कारोबारी कंपनियों को धन का प्रवाह किया गया और इसमें कुल 59 करोड़ 67 लाख रुपये जारी किये गये। ऐसे में बाजार नियमों का उल्लंघन करने पर सेबी ने 20 कंपनियों को 3 करोड़ 30 लाख 52 हजार 904 रुपये लौटाने को कहा है। और कुछ कंपनियों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार से रोक भी लगाई है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘काशी विश्वनाथ मंदिर’ के गर्भगृह में प्रवेश पर रोक

Next Post

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 2 घायल

Next Post
2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, 2 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d