रांची: तीसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है. सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया, कांके के लिए आज दिनांक 16 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गयी.
तीसरे चरण के मतदान लिए 63-रांची विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याषी ने नामांकन दाखिल नहीं किया जबकि 07 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देषन पत्र खरीदे.
64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सीपीआई (एमएल) के अभ्यर्थी सुभाष मुण्डा ने नामांकन दाखिल किया. इसने अलावा दस अन्य अभ्यर्थियों ने पर्चा खरीदा.
65- कांके विधानसभा क्षेत्र से पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा. जबकि 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से सुदेष महतो, सीमा महतो, उमेष महतो ने पर्चा खरीदा. 62-खिजरी विधानसभा सीट से पांच अभ्यर्थियों ने पर्चा खरीदा.
दूसरे चरण के मतदान के लिए तमाड़ और माण्डर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी नामांकन का सिलसिला जारी है. तमाड़ से दिनांक 16.11.2019 को 6 अभ्यर्थियों ने पर्चा खरीदा जबकि तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया.
माण्डर विधानसभा क्षेत्र से 16 नवंबर 2019 को बंधु तिर्की और हेमलता उरांव ने नामांकन दाखिल किया जबकि 9 अभ्यर्थियों पर्चा दाखिल किया.

