BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल को मिली मंजूरी

by bnnbharat.com
October 18, 2020
in समाचार
खुशखबरी… कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन को मिल सकती है मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने भारतीय दवा निर्माता डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज को रूस की ओर से बनाई गई स्पुतनिक-5 वैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है. रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने 16 सितंबर को भारत में स्पुतनिक-5 कोविड-19 वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल (नैदानिक) परीक्षणों और वितरण पर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की थी.

स्पुतनिक-5 वैक्सीन को रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) और गेमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है, जिसे 11 अगस्त को पंजीकृत किया गया था. 

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के सह-अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जी. वी. प्रसाद ने एक बयान में कहा, “यह एक महत्वपूर्ण विकास है, जो हमें भारत में नैदानिक परीक्षण शुरू करने की अनुमति देता है और हम महामारी से निपटने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा था, “भारत में नियामक अनुमति के आधार पर आरडीआईएफ डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज को वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकों की सप्लाई करेगा.”

बयान में आगे कहा गया, “स्पुतनिक-5 वैक्सीन कोरोनावायरस महामारी के लिए क्लिनिकल परीक्षणों के दौर में है. सफल परीक्षण और भारत में नियामक प्राधिकारियों द्वारा वैक्सीन का पंजीकरण के पूरा होने के बाद डिलीवरी 2020 के अंत में शुरू हो सकती है.”

आरडीआईएफ ने कहा कि डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज के साथ इसका समझौता इस बात को प्रदर्शित करता है कि देश और संगठन अपनी जनता को कोरोना वायरस महामारी से बचाने के लिए जागरूक हैं.

https://bnnbharat.com/jharkhand-two-noamundi-youths-get-job/
https://bnnbharat.com/rains-and-floods-continue-to-wreak-havoc/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड: नोआमुंडी के दो युवकों को हांगकांग की कंपनी से मिले नौकरी के प्रस्ताव

Next Post

अखिलेश यादव ने कहा, BJP सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं

Next Post
BJP ने आपसी भाईचारे में घोला जहर: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, BJP सरकार के रहते बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d