BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अल-हिरा पब्लिक स्कूल का मनाया गया द्वितीय वर्षगांठ

by bnnbharat.com
January 5, 2020
in समाचार
अल-हिरा पब्लिक स्कूल का मनाया गया द्वितीय वर्षगांठ

अल-हिरा पब्लिक स्कूल का मनाया गया द्वितीय वर्षगांठ

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: महागामा प्रखंड अन्तर्गत अल-हिरा पब्लिक स्कूल खैराटिकर (हनवारा) में द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद नगमा आरा ने विधिवत फीता काटकर किया.

इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. मंच का संचालन स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक असलम आजाद व लालू प्रसाद यादव ने किया.

कार्यक्रम का बच्चों ने स्वागत गीत गाकर शुभारंभ किया. छात्राओं ने ग्रुप नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य, गान, कब्बाली, भाषण, कविता एवं चुटकुला प्रस्तुत किया.

मौके पर डायरेक्टर अयूब आलम, डिप्टी डायरेक्टर इरशाद आलम ने कहा कि विद्यालय का स्थापना 5 जनवरी 2019 को किया गया था. प्रत्येक साल काफी धूमधाम के साथ स्थापना दिवस मनाया जाता है. यहां विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा दिया जाता है.

नगमा आरा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस प्रतियोगी संसार में, सभी के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत आवश्यक है. उच्च शिक्षा का महत्व नौकरी और अच्छा पद प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक बढ़ गया है. उचित शिक्षा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए बहुत से रास्तों का निर्माण करती है. यह हमारे ज्ञान के स्तर, तकनीकी कौशल और नौकरी में उच्च पद को प्राप्त करने के द्वारा हमें सामाजिक, मानसिक और बौद्धिक रुप से मजबूत बनाती है.

वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में गोड्डा मुख्यालय डीएसपी के० के० सिंह ने कहा कि हरेक बच्चा अपने जीवन में कुछ अलग करने का सपना रखता है.

सभी माता-पिता अपने बच्चे को बड़ा होकर डॉक्टर, आई.ए.एस. अधिकारी, पी.सी.एस. अधिकारी, इंजीनियर या अन्य उच्च पदों पर देखना चाहते हैं. इन सभी सपनों को सच करने का केवल एक ही रास्ता है और वह है अच्छी शिक्षा.

इस दौरान गोड्डा सदर अस्पताल के डॉ जुनेद आलम ने भी शिक्षा के पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि हमें अपने शिक्षा को संस्कृति और सभ्यता से अलग नहीं करना चाहिए.

बच्चों के लिए आवश्यक है कि वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करें. साथ ही एक कामयाब और अच्छा इंसान बने. इसके लिए जरूरी है कि आवश्यक अभिभावक एवं शिक्षक इस ओर ध्यान दें.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मकसूद मुखिया, याहिया सिद्दीकी, एम0 के0 आजाद कॉलेज बसंतराय प्रचार्य नजीर अहमद, नौजवान कहानीकार आज़ाद असलम, सुलेमान जहांगीर आज़ाद, अब्दुल मन्नान, ग्यान स्थली स्कूल के निर्देशक समीर दुबे, जमील अख्तर, एनयूएसआई अध्यक्ष मुन्ना राजा वगैरह उपस्थित थे.

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के 30 बच्चों को पुरस्कृत किया गया. धन्यवाद ज्ञापन आज़ाद असलम ने डायरेक्टर अयूब आलम के निर्देश पर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरदीप पुरी ने कहा, मनोज तिवारी ने गाड़ी की नंबर प्लेट पर सालों पहले लिखवा दिया था ‘CAA’

Next Post

हथियारों से नहीं इंटरनेट से देंगे USA को जवाबः ईरान

Next Post
हथियारों से नहीं इंटरनेट से देंगे USA को जवाबः ईरान

हथियारों से नहीं इंटरनेट से देंगे USA को जवाबः ईरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d