BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीएम मोदी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में तैनात होने अमेरिका से भारत पहुंचा दूसरा Boeing 777

by bnnbharat.com
October 25, 2020
in Uncategorized
पीएम मोदी ओर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में तैनात होने अमेरिका से भारत पहुंचा दूसरा Boeing 777
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया बोइंग 777 (Boeing 777) एयरक्राफ्ट का दूसरा VVIP विमान भारत की धरती पर पहुंच गया है।यह एयरक्राफ्ट अमेरिका से टेक ऑफ कर दिल्ली पहुंच चु​का है। बोइंग 777 का पहला विमान अक्टूबर में ही भारत आया था। ये विमान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एयरफोर्स वन की तरह जबरदस्त सुरक्षा से लैस हैं। दरअसल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ट्रैवल जरूरतों को पूरा करने के लिए तीन विमानों को खरीदा जा रहा है। इसे एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे और इसका कॉल साइन इंडियन एयरफोर्स वन रखा जा सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि स्पेशल एक्स्ट्रा सेक्शन फ्लाइट (SESF) संचालन के लिए दो नए विमान खरीदे जाएंगे और इसके लिए वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में 810.23 करोड़ रुपये का आवंटन किया जा रहा है.
क्या है नए विमान की खासियत

बोइंग 777-300 ईआर में सुरक्षा का सबसे ज्यादा ध्यान रखा गया है.

नए एयरक्राफ्ट में इंटीग्रेटेड डिफेंसिव इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट है, जो प्लेन को इलेक्ट्रॉनिक खतरों से बचाता है.

इन विमानों में लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स (LAICRM) सेल्फ-प्रोटेक्शन सूट है, जो विमान की तरफ आने वाली मिसाइल को डिटेक्ट करने और उसे जाम करने में मदद करता है.

इसमें 12 गार्जियन लेजर ट्रांसमिटर असेंबली, मिसाइल वार्निंग सेंसर और काउंटर-मेजर डिस्पेंसिंग सिस्टम भी है.

अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी को-ऑपरेशन एजेंसी ने भी इसे क्लियरेंस दिया है.

इन विमानों पर होगा साइन

एयर इंडिया ने साल 2006 में अमेरिकी कंपनी बोइंग को 68 विमानों के ऑर्डर दिए थे.

दोनों वीआईपी विमान भी इसी ऑर्डर का हिस्सा हैं.

ये दोनों विमान सिर्फ VVIP की यात्राओं के लिए ही इस्तेमाल किए जाएंगे.

इन विमानों पर एअर इंडिया वन (AI-1 या AIC001) का साइन होगा। यह साइन इस बात का संकेत होता है कि विमान में राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री सवार हैं.

इसमें किचन से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक

इस विमान में एक बार में 100 लोगों का भोजन बनाने और 2000 लोगों के लिए भोजन स्टोर करने की व्यवस्था है.

इस विमान में अनिश्चितकाल तक उड़ान भरने के लिए हवा में ही ईंधन भरने की सुविधा मौजूद है.

इस विमान में किसी आपात स्थिति के लिए 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहते हैं और इसमें आपातकाल के लिए एक ऑपरेशन थिएटर भी है.

इसके साथ ही इसमें टेलीफोन, रेडियो सेवा, कम्प्यूटर कनेक्शन, 19 टीवी सेट और सभी ऑफिस उपकरण भी मौजूद हैं.

किसी भी आपात स्थिति में साउंड अलर्ट के लिए रडार वार्निंग रिसीवर लगाए जाएंगे.

सबसे बड़ी बात ये कि एयरक्राफ्ट किसी भी तरह के मिसाइल हमले को रोकने में सक्षम होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Dussehra 2020: दशहरा आज, विसर्जन कल, जानिए पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

Next Post

सीटेट और टेट में अब उम्र भर के लिए सर्टिफिकेट होगा मान्य, 7 साल की बाध्यता हुई खत्म

Next Post
सीटेट और टेट में अब उम्र भर के लिए सर्टिफिकेट होगा मान्य, 7 साल की बाध्यता हुई खत्म

सीटेट और टेट में अब उम्र भर के लिए सर्टिफिकेट होगा मान्य, 7 साल की बाध्यता हुई खत्म

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d