BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, अब तक 30 लोगों की गई जान

by bnnbharat.com
March 30, 2020
in Uncategorized
बंगाल में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, अब तक 30 लोगों की गई जान

बंगाल में कोरोना वायरस से दूसरी मौत, अब तक 30 लोगों की गई जान

Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: देश में करोना वायरस से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है. अब तक इस वायरस से 30 लोगों की जान चली गई है. 30वीं मृत्यु पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार प्रातः काल हुई है. यहां 44 वर्षीय महिला ने उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा. यह बंगाल में कोरोना वायरस से हुई दूसरी मृत्यु है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कालिम्पोंग की रहने वाली महिला को कोरोना संक्रमण के मद्देनजर 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था. इस महिला की कोई फॉरिन ट्रैवल हिस्ट्री तो नहीं थी, लेकिन हाल ही में उसने चेन्नई का दौरा किया था. बताया जा रहा है कि यह महिला 7 मार्च को चेन्नई में पढ़ाई कर रही अपनी बेटी से मिलने गई थी. 19 मार्च को वह बागडोगरा लौटी थी.

Also Read This: दो मस्जिदों में मिले 9 विदेशी मौलवी, पुलिस ने मारा छापा 

सिलिगुड़ी में एक दिन अपने परिचित के यहां रुकने के बाद 20 मार्च को वह बंगाल में कालिम्पोंग वापस आई थी. उसी दिन उसमें कोरोना वायरस से संक्रमित होने के लक्षण दिखे. 26 मार्च को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

इसके साथ ही महिला के परिवार व संबंधियों को होम क्वॉरनटाइन कर दिया गया. वहीं, यह महिला एक मेडिकल शॉप में भी गई थी, जिसे बंद कर दिया गया है.

इससे पहले कोलकाता में कोरोना वायरस से संक्रमित एक बुजुर्ग आदमी की 23 मार्च को मृत्यु हो गई थी. मृतक 57 वर्ष का था व उत्तर 24 परगना जिले के दमदम का निवासी था. उसे 16 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था व वह वेंटिलेटर पर था. हालांकि, इस शख्स ने कोई विदेश यात्रा नहीं की थी, लेकिन फरवरी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का दौरा किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हवा से नहीं फैल सकता कोरोना का वायरस : WHO

Next Post

जनता को कोरोना संकट में छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए थाईलैंड के राजा

Next Post
जनता को कोरोना संकट में छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए थाईलैंड के राजा

जनता को कोरोना संकट में छोड़ 20 महिलाओं के साथ जर्मनी रवाना हुए थाईलैंड के राजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d